14 अप्रैल तक इन राशि वालों को मिलेगी आशातीत सफलता

वैदिक ज्योतिष में सभी नौ ग्रहों में सूर्य को राजा का दर्जा प्राप्त है। सूर्य को आत्मा का कारक भी माना जाता है। सूर्य तुला राशि में नीच व मेष राशि में उच्च के माने जाते हैं। ग्रहों के राजा सूर्य जल तत्व की राशि मीन में गोचर करने जा रहे हैं।

Update: 2022-03-05 05:00 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। वैदिक ज्योतिष में सभी नौ ग्रहों में सूर्य को राजा का दर्जा प्राप्त है। सूर्य को आत्मा का कारक भी माना जाता है। सूर्य तुला राशि में नीच व मेष राशि में उच्च के माने जाते हैं। ग्रहों के राजा सूर्य जल तत्व की राशि मीन में गोचर करने जा रहे हैं।

सूर्य का गोचर 15 मार्च 2022 को सुबह 12 बजकर 31 मिनट पर होगा। मीन के बाद सूर्य मेष राशि में गोचर करेंगे। मीन राशि में सूर्य 14 अप्रैल की सुबह 08 बजकर 56 मिनट तक विराजमान रहेंगे। जानें सूर्य के मीन राशि में गोचर का किन राशि वालों को होगा महालाभ-
1. मेष- मेष राशि के लिए सूर्य पंचम भाव के स्वामी हैं। सूर्य मेष राशि के बारहवें भाव में गोचर करेंगे। सूर्य का गोचर छात्रों के लिए अनुकूल रहेगा। विदेश में पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए समय अच्छा है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। फिलहाल निवेश से बचें।
2. वृषभ- वृषभ राशि के लिए सूर्य चतुर्थ भाव के स्वामी हैं। यह आपकी राशि के 11वें भाव में गोचर करेंगे। गोचर काल में आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन में वृद्धि की संभावना है। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए समय अच्छा है। सूर्य राशि परिवर्तन के प्रभाव से आपको कार्यस्थल पर तरक्की मिल सकती है।
3. मिथुन- मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य तीसरे भाव के स्वामी हैं। सूर्य गोचर आपके दसवें भाव में होगा। इस अवधि में आप करियर में सफलता प्राप्त करेंगे। आर्थिक रूप से गोचर काल लाभकारी रहेगा। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है।
4. कर्क- कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य दूसरे भाव यानी धन भाव के स्वामी हैं। इस साल सूर्य आपकी राशि के नौवें भाव में गोचर करेंगे। कर्क राशि वालों की इस दौरान आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। भाग्य भी मजबूत होगा।


Tags:    

Similar News

-->