5 जनवरी तक रहेगा बुधादित्य योग, बुध के राशि परिवर्तन से जानिए किन राशि वालों को संभलकर रहना होगा

17 दिसंबर को बुध ग्रह ने राशि परिवर्तन कर लिया है।

Update: 2020-12-19 08:28 GMT

जनता से रिश्ता बेवङेस्क 17 दिसंबर को बुध ग्रह ने राशि परिवर्तन कर लिया है। धनु राशि में बुध के आने से 5 जनवरी 2021 तक बुधादित्य योग रहेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, 18 दिनों तक कर्क, वृश्चिक, कन्या और मीन राशि वालों के लिए अच्छा समय है। लेकिन तुला, मकर और कुंभ राशि के जातकों को इस दौरान संभलकर रहना होगा। जबकि मेष, वृष, मिथुन, सिंह और धनु राशि वालों के लिए मिला-जुला समय रहेगा।

बुध ग्रह के धनु राशि में आने से कर्क, वृश्चिक, कन्या और मीन राशि वालों को नौकरी-पेशा में तरक्की मिल सकती है। इसके साथ ही बिजनेस में भी बढ़ोत्तरी के योग बन सकते हैं। इन राशि के जातकों को रुका हुआ धन वापस मिलने के भी योग बन सकते हैं।

मेष, वृष, मिथुन, सिंह और धनु राशि वालों के लिए इस गोचर के दौरान कई अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। कामकाज को लेकर नए और बड़े लोगों से मुलाकात हो सकती है। लेकिन इस दौरान पैसों का निवेश सोच-समझकर करें। सेहत के मामलों में इन राशि वालों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है।

धनु राशि में बुध के आने से तुला, मकर और कुंभ राशि वालों को भी थोड़ा सावधान रहने की जरुरत है। इन 3 राशियों के लोगों की आर्थिक स्थिति भी कमजोर हो सकती है। लेन-देन के दौरान सावधानी बरतने की आवश्यकता है। लोगों के कामकाज में बदलाव और स्थान परिवर्तन का योग भी बन सकता है।

बुध ग्रह ने 17 दिसंबर (गुरुवार) को सुबह 11:26 मिनट पर वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में गोचर किया है। धनु राशि में सूर्य देवता पहले से ही विराजमान हैं। सूर्य को आत्मा और ऊर्जा का कारक माना जाता है। वहीं, ज्योतिष शास्त्र में बुध ज्ञान और बुद्धि के कारक माने गए हैं। ऐसे में बुध का राशि परिवर्तन बेहद खास माना जा रहा है।

Tags:    

Similar News

-->