Budh Ast 2022: अस्त बुध देव बढ़ायेगे इन 4 राशि वालों की मुश्किलें, जानें बचने का उपाय

Update: 2022-05-13 05:53 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | Budh Asta 13 May 2022: 11 मई बुधदेव वक्री होने के बाद 13 मई को अस्त हो गए हैं। इसके बाद बुध 9 जून तक अस्त रहेंगे। बुध को बुद्धि, व्यापार, संवाद व तर्क आदि का काराक माना जाता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, बुध का अस्त प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। हालांकि चार राशियों पर बुध ग्रह के अस्त का प्रभाव अशुभ होगा। जानें इन राशियों के बारे में-

मेष- मेष राशि वालों को गोचर काल में बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य के लिहाज से बुध की यह स्थिति बिल्कुल अच्छी नहीं है। घर-परिवार में लोगों की सेहत का ध्यान रखें। मां की सेहत का ध्यान रखना जरूरी है।
कन्या- बुध अस्त की अवधि में आपको पारिवारिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। गुस्से से बचें, वरना विवाद की स्थिति बन सकती है। सेहत का ख्याल रखें। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। यह समय निवेश के लिए अनुकूल नहीं है।
मकर- मकर राशि वालों का मन अशांत रहेगा। इस दौरान आपको घर-परिवार की चिंताएं सताएंगी। पैसों के मामले में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी भी चीज में पैसा लगाने से पहले बड़ों की सलाह अवश्य लें।
कुंभ- कुंभ राशि वालों के इस दौरान खर्चें बढ़ सकते हैं। सेहत को लेकर चिंता बढ़ सकती हैं। पैसा कमाने का शॉर्टकट तरीका आपको भारी पड़ सकता है। किसी भी व्यक्ति पर आंख बंद करके विश्वास न करें


Tags:    

Similar News

-->