Savan के बचें दिनों में घर लाएं ये खास चीजें, समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

Update: 2024-08-15 12:28 GMT
 Savanज्योतिष न्यूज़  : पंचांग के अनुसार अभी सावन का महीना चल रहा है जो कि शिव को समर्पित महीना है इस साल सावन की शुरुआत 22 जुलाई से हुई थी और इसका समापन 19 अगस्त यानी रक्षाबंधन के दिन हो जाएगा। ऐसे में सावन के बचें दिनों में अगर कुछ खास चीजों को घर लाया जाए तो समस्याओं का निवारण किया जा सकता है साथ ही महादेव की कृपा भी पाई जा सकती है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा उन्हीं चीजों के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
 सावन में घर लाएं ये चीजें—
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रुद्राक्ष भगवान शिव को बेहद प्रिय है जो कि महादेव से जुड़ा भी माना जाता है। ऐसे में सावन के महीने में अगर घर में एक मुखी रुद्राक्ष लाया जाए साथ ही रोजाना इसकी पूजा अर्चना की जाए तो माता लक्ष्मी प्रसन्न रहती है साथ ही आर्थिक परेशानियां भी दूर हो जाती है।
 इसके अलावा अकाल मृत्यु के भय को समाप्त करने व इससे बचने के लिए आप इस पवित्र महीने में महामृत्युंजय यंत्र की स्थापना घर के पूजा स्थल पर कर सकते हैं मान्यता है कि इसकी रोजाना सुबह पूजा व दर्शन करने से अकाल मृत्यु का भय समाप्त हो जाता है साथ ही घर में सुख शांति और समृद्धि आती है। धन की इच्छा रखने वाले जातक सावन के महीने में चांदी का शिवलिंग घर लाएं और इसे धन रखने वाली जगह पर रख दें।
 इसके बाद रोजाना इसके दर्शन व पूजा करें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से माता लक्ष्मी का घर में वास होता है और व्यक्ति को धन लाभ मिलता है। इसके साथ ही सावन के महीने में अगर भक्त पारद शिवलिंग घर लाकर इसकी पूजा करते हैं तो इससे सभी तरह के दोषों का नाश होता है साथ ही चारों ओर सकारात्मकता का माहौल बना रहता है जिससे परिवार के लोग तरक्की करते हैं और सेहतमंद रहते हैं।
Tags:    

Similar News

-->