Maha Shivratri ज्योतिष न्यूज़ : हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन महाशिवरात्रि का व्रत रखा जाता है. वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा. महाशिवरात्रि के दिन भक्त भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए व्रतउपवास रखकर विधिविधान से उनका पूजन करते हैं.
जरूर करें ये काम
पौराणिक कथाओं के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव व माता पार्वती का विवाह हुआ था और शिव भक्तों के दिन यह दिन बहुत ही महत्वपूर्ण होता है. महाशिवरात्रि के दिन शिवजी की कृपा पाने के लिए कई उपाय भी अपनाए जाते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि इस दिन भोलेनाथ से जुड़ी कुछ चीजें घर लाई जाएं तो बहुत ही शुभ होता है.
नंदी की प्रतिमा
महाशिवरात्रि के दिन घर में नंदी की प्रतिमा लेकर आना बहुत ही शुभ माना जाता है. क्योंकि भगवान शिव का वाहन नंदी उन्हें बहुत ही प्रिय है. इसलिए यदि महाशिवरात्रि के दिन घर में नंदी की प्रतिमा लगाई जाती है तो भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं. नंदी की प्रतिमा को तिजोरी में रखने से कभी धन की कमी नहीं होती.
रुद्राक्ष
धर्म शास्त्रों के अनुसार रुद्राक्ष की उत्पत्ति की भगवान शिव के आंसूओं से हुई है और इसे सुखसमृद्धि का प्रतीक माना जाता है. इसलिए महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर घर में रुद्राक्ष अवश्य लाना चाहिए. रुद्राक्ष लाकर उसे विधिविधान और मंत्रोच्चारण के साथ धारण करना चाहिए. आप चाहें तो रुद्राक्ष को अपनी तिजोरी में भी रख सकते हैं. ऐसा करना शुभ माना जाता है.
शिवलिंग
कुछ मान्यताओं के अनुसार घर में शिवलिंग नहीं रखनी चाहिए. लेकिन पारद या चांदी की शिवलिंग घर में रख सकते हैं. ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन इन धातुओं से बनी शिवलिंग लाकर मंदिर में स्थापित करें और फिर विधिविधान से उसका पूजन करें. ऐसा करने से पितृ दोष और कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है.
बेलपत्र
सभी जानते हैं कि भोलेनाथ को बेलपत्र बहुत ही प्रिय है और इसलिए उनकी पूजा में बेलपत्र अवश्य चढ़ाया जाता है. महाशिवरात्रि के दिन बेलपत्र घर में लाना शुभ होता है और इस बेलपत्र को शिवलिंग पर अर्पित करें. इससे भोलेनाथ प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाएंगे.
महामृत्युंजय यंत्र
धर्म शास्त्रों के अनुसार महामृत्युंजय मंत्र में बहुत ताकत होती है और घर में महामृत्युंजय यंत्र रखना शुभ होता है. महाशिवरात्रि का दिन महामृत्युंजय यंत्र घर में लाने के लिए शुभ है. इस दिन इस यंत्र का पूजन करें. इससे जातक को रोग, दोष, भय और आर्थिक संकटों से छुटकारा मिलेगा.
डिस्क्लेमर
यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.