नई दिल्ली। हिंदू धर्म के 18 महापुराणों में गरुड़ पुराण का अधिक महत्वपूर्ण स्थान है। इस धार्मिक ग्रंथ में व्यक्ति की मृत्यु और उसके बाद की यात्रा के बारे में विस्तार से बताया गया है। इसके साथ ही गरुड़ पुराण में जीवन जीने की कला और सफलता प्राप्त करने के रहस्यों का भी वर्णन देखने को मिलता है।
ऐसा माना जाता है कि इस ग्रंथ की बातों को ध्यान में रखने से व्यक्ति को जीवन में कभी धोखा नहीं मिलता और खूब तरक्की होती है। गरुड़ पुराण के अनुसार, व्यक्ति को भूलकर भी कुछ लोगों से दोस्ती नहीं करनी चाहिए, जिससे उनका जीवन बर्बाद हो सकता है और भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि किन लोगों को अपना दोस्त नहीं बनाना चाहिए। आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं कि किन लोगों से कभी दोस्ती नहीं करनी चाहिए।
नकारात्मक विचारों वाले लोग- जिन लोगों के मन में हमेशा नकारात्मक विचार रहते हैं और जो गलत काम करते हैं, तो उनसे भूलकर भी दोस्ती नहीं करनी चाहिए। गरुड़ पुराण के अनुसार, नकारात्मक सोच वाले लोगों की संगति से आपके जीवन में बाधाएं आ सकती हैं और आपको नुकसान हो सकता है।
स्वार्थी और लालची व्यक्ति- जो लोग केवल अपने मतलब और आर्थिक लाभ के लिए आपसे संबंध रखते हैं, तो उनसे हमेशा दूर रहना चाहिए। स्वार्थी और लालची लोग वक्त आने पर आपको बड़ा धोखा दे सकते हैं और जीवन की किसी भी विपत्ति में आपका साथ छोड़ देंगे। इसलिए किसी को भी मित्र बनाने से पहले उसके चरित्र और नीयत को जरूर परख लें।
लापरवाह लोग- जीवन में किसी भी काम के प्रति लापरवाह रवैया रखने वाले लोगों को कभी अपना दोस्त नहीं बनाना चाहिए। ऐसे लोगों के प्रति अधिक दया या मोह दिखाना आपके लिए ही नुकसानदेह साबित होता है। इनकी संगति में रहने से आपकी अपनी प्रगति भी रुक जाती है।
झूठे और धोखेबाज- गरुड़ पुराण के अनुसार, जो लोग बात-बात पर झूठ बोलते हैं और छल-कपट करते हैं, उनसे तुरंत दूरी बना लेनी चाहिए। ऐसे लोग अपने स्वार्थ के लिए आपको किसी भी बड़े संकट में फंसा सकते हैं।
Tags: