घर के पास ही मधुमक्खी ने बना लिया है छत्ता, तो हो जाए सावधान

शास्‍त्रों में बताया गया है कि आपके घर में कुछ चीजें रखी गई है तो वो आपके यहां धन के आगमन में रुकावट बनती है तथा आपका खर्च बढाती है।

Update: 2021-12-20 05:11 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हर व्यक्ति धन की प्राप्ति के लिए जी तोड़ मेहनत करता है वह उसके लिए रात दिन एक कर देता है लेकिन फिर भी आपेक्षित फल प्राप्त नहीं मिलता है। क्या आपने कभी इसके बारे में सोचा है की आखिर ऐसा क्यों होता है? शास्‍त्रों में बताया गया है कि आपके घर में कुछ चीजें रखी गई है तो वो आपके यहां धन के आगमन में रुकावट बनती है तथा आपका खर्च बढाती है।

ये चीजें बढाती है घर का खर्च:
कबूतर का घोसला: शास्त्रों के अनुसार कबूतर का घर में घोसला बनाना आर्थिक स्थिति के लिए सही नहीं माना जाता है। यही कारण है कि घर में आर्थिक समस्याएं पैदा होती है।
मधुमक्खी का छत्ता: मधुमक्खी का छत्ता घर में होना जितना ही खतरनाक होता है उतना ही ये आपके घर के लिए दुर्भाग्य और दरिद्रता लाता है इसलिए उसे तुरंत हटवा दें।
मकड़ी के जाले: यदि आपका भाग्य आपका साथ नहीं दे रहा है तो साफ है कि आपके घर को नकारात्मक शक्तियों ने घेर रखा है। घर में कही भी मकड़ी का जाल दिखाई दे, तो उसे तुरंत हटा दे।
टूटा हुआ शीशा: घर में टूटा हुआ शीशा नकारात्मक ऊर्जा को अपनी तरफ आकर्षित करता है। इसके साथ ही यह आर्थिक स्थिति को भी बिगाड़ता है।
चमगादड़ का बसेरा: अगर आपके यहां चमगादड़ ने अपना घर बना लिया है तो ये बीमारी होने का संकेत है। क्‍योंकि घर में चमगादड़ का होना बीमारी, दुर्भाग्य और गरीबी को बुलावा देता है।
दीवारों में होल: अगर घर की दीवारों में जगह जगह पर छेद हो तो ये अापके घर की खुबसूरती को तो भंग करता ही है साथ में दुर्भाग्य को बुलाता है। इसलिए जितना जल्दी हो सके दीवारों के होल को भर ले।
सूअर: कई बार हम बाहर निकल रहे होते हैं तो सूअर रास्‍ते में दिख जाते हैं तो आपको बता दें कि सूअर अगर कीचड़ में लिपटा दिख जाए तो शुभ होगा वहीं अगर सुखा दिख जाए तो अशुभ माना जाता है।


Tags:    

Similar News