गणेश महोत्सव के 10 दिनों तक इन राशियों पर रहेगी बप्पा की कृपा

गणेश महोत्सव की शुरुआत आज से हो गई है।

Update: 2021-09-10 09:13 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| गणेश महोत्सव की शुरुआत आज से हो गई है। आज गणेश चतुर्थी है। आज के दिन से अनंत चतुर्दशी तक गणपित महाराज की विधि- विधान से पूजा- अर्चना की जाती है। देशभर में इस पर्व को बड़े ही धूम- धाम से मनाया जाता है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार गणेश महोत्सव के 10 दिनों तक कुछ राशियों पर बप्पा की विशेष कृपा रहेगी। इन राशियों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है। आइए जानते हैं किन राशियों पर रहेंगे विघ्नहर्ता मेहरबान...

वृष राशि

वृष राशि के जातकों पर भगवान गणेश की विशेष कृपा रहेगी।

धन- लाभ होगा।

कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।

शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं रहने वाला है।

किस्मत का पूरा साथ मिलेगा।

इस दौरान लेन- देन से लाभ होगा।

निवेश करने के लिए समय काफी अच्छा है।

मिथुन राशि

आने वाले 10 दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं।

नौकरी और व्याापर में तरक्की के योग बन रहे हैं।

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

भाग्य का साथ मिलेगा।

दांपत्य जीवन खुशियों से भर जाएगा।

परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होगी।

कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी।

अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।

आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

इस समय निवेश करने से लाभ होगा।

भगवान गणेश की कृपा से कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए ये समय शुभ कहा जा सकता है।

शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ रहने वाला है।

वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे।

धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)


Tags:    

Similar News

-->