Baby Names: सावन में पैदा हुए बच्चों को दें भगवान शिव के ये नाम

Update: 2024-06-27 07:47 GMT
Baby Names : भगवान शंकर के नाम पर रखें बच्चों के ये नाम बेहद यूनिक और फेमस होने के साथ एक खास अर्थ लिए हुए भी हैं। जिन्हें हर समय पुकारने से आपका शिव नाम का जाप भी होता रहता है। शास्त्रों के अनुसार सावन का महीना भगवान शिव को अति प्रिय माना गया है। माना जाता है कि सावन के महीने में भोलेनाथ की आराधना करने से व्यक्ति की सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ऐसे में अगर इस पावन महीने में आपके घर किसी नन्हे मेहमान की किलकारी गूंजने वाली है तो आप उसके लिए भगवान शिव से जुड़े ये नाम पसंद कर सकते हैं। भगवान शंकर के नाम पर रखें बच्चों के ये नाम बेहद 
Unique
 और फेमस होने के साथ एक खास अर्थ लिए हुए हैं। जिन्हें हर समय पुकारने से आपका शिव नाम का जाप भी होता रहता है। ऐसे में अगर आप शिव भक्त हैं और चाहते हैं कि आपके बच्चे पर भी भोलेनाथ का आशीर्वाद हमेशा बना रहे तो इन शिव नामों से एक नाम अपने बच्चे को दे सकते हैं।
भगवान शिव के नाम पर रखें बेटे के लिए ये यूनिक नाम-
शिवांश- भगवान शिव को शिवांश नाम से भी जाना जाता है। शिवांश नाम ना सिर्फ सुनने में बहुत सुंदर लगता है बल्कि इसका एक खास मतलब भी है। शिवांश नाम का अर्थ होता है शिव का अंश। अपने बेटे को शिवांश नाम देकर आप उसे सदा के लिए भगवान शिव की कृपा में रख सकते हैं।
माहेश्वर – अगर आपके बच्चे का नाम 'म' अक्षर से निकला है तो आप उसे ये नाम दे सकते हैं। महेश्वर भगवान शिव के कई नामों में से एक है, जिसका अर्थ होता है महा ईश्वर। ऐसा व्यक्ति झुकना पसंद नहीं करता है।
यविन- यविन का मतलब होता है बहुत तेज चलने वाला। भोलेनाथ के बारे में कहा जाता है कि उनकी गति इतनी तेज है कि वो पूरे ब्रह्मांड में तेजी से घूम लेते थे। आप बेटे के नाम के लिए यह नाम भी चुन सकते हैं।
आशुतोष- भगवान शिव को आशुतोष नाम से भी जाना जाता है। आशुतोष नाम का मतलब होता है 'जो आपकी इच्‍छा को तुरंत पूरी करता है'। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव अपने भक्तों की इच्छाओं को जल्दी पूरा कर देते हैं।
विधार्थ- विधार्थ का मतलब होता है ज्ञान और विशेषताओं से भरा हुआ। भगवान शिव को समस्त Universeका ज्ञानी माना गया है। आप इस नाम को अपने बेबी बॉय के लिए चुन सकते हैं।
रुद्र- आप अपने बेबी बॉय के लिए भगवान शिव का रुद्र नाम भी पसंद कर सकते हैं। रुद्र नाम का मतलब होता है बुरी शक्‍तियों और बुराईयों का नाश करने वाला।
गिरिक- गिरिक नाम का मतलब पहाड़ों का राजा होता है। भगवान शिव हिम से ढके पहाड़ों पर ही निवास करते हैं, इसलिए उन्हें भी पहाड़ों का राजा कहा जाता हैं। आप अपने बेटे के लिए गिरिक नाम भी पसंद कर सकते हैं

खबरों के अपडेट के लिए जुड़े रहे जनता से रिश्ता पर 

Tags:    

Similar News

-->