ये राशि वाले व्यर्थ विवादों से बचें

ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है।

Update: 2021-09-06 02:47 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क|  ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की स्थिति कुछ राशियों के लिए शुभ परिणाम लेकर आती है और कुछ राशि वालों के कष्ट बढ़ जाते हैं। ग्रहों की स्थिति से ही राशिफल की गणना की जाती है। वैदिक ज्योतिष में राशिफल का विशेष महत्व है। आज 6 सितंबर को मंगल और शुक्र राशि परिवर्तन कर रहे हैं। मंगल कन्या और शुक्र तुला राशि में प्रवेश करेंगे। आज वृषभ समेत 3 राशि वालों को मानसिक तनाव हो सकता है। आज पं. राघवेंद्र शर्मा से राशि वालों की आय में कमी आ सकती है।

वृष राशि - मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। व्‍यर्थ के व‍िवादों से बचने का प्रयास करें।

वृश्चिक राशि- संयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मानसिक तनाव हो सकता है। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं। पिता का सानिध्य मिलेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी।

मकर राशि- मन परेशान हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। परिश्रम अधिक रहेगा। माता-पिता का साथ मिलेगा। मानसिक तनाव में बढ़ोतरी के आसार हैं। संतान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। माता के सहयोग से धन प्राप्‍त‍ि के योग बन रहे हैं। यात्रा के योग हैं।

Tags:    

Similar News

-->