गुरु पूर्णिमा पर कई ग्रहों का शुभ संयोग, इन राशि वालों को मिलेंगे बेहतर परिणाम

हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा के नाम से जाना जाती है। गुरु पूर्णिमा को वेदव्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस तिथि पर गुरु की पूजा करने का विधान होता है

Update: 2022-07-12 03:37 GMT

 हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा के नाम से जाना जाती है। गुरु पूर्णिमा को वेदव्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस तिथि पर गुरु की पूजा करने का विधान होता है। ऐसी मान्यता है कि कई पौराणिक और महान साहित्य की रचना करने वाले महर्षि वेद व्यास का जन्म आषाढ़ पूर्णिमा तिथि पर हुआ था,इसी वजह से हर वर्ष इस तिथि को गुरु पूर्णिमा के नाम से मनाया जाता है। इस दिन गुरु और अपने इष्टदेव की पूजा करने का विशेष महत्व होता है। गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए यह दिन सबसे उपयुक्त दिन माना गया है। इस बार 13 जुलाई को गुरु पूर्णिमा का त्योहार है। ज्योतिष गणना के अनुसार इस बार गुरु पूर्णिमा पर कई ग्रहों का शुभ राजयोग बन रहा है। खास बात है कि इस तिथि पर सूर्य, बुध और शुक्र का शुभ संयोग बहुत ही लाभ प्रदान करने वाला है। आइए जानते हैं गुरु पूर्णिमा पर बनने वाले ग्रहों का शुभ संयोग और लाभ...

गुरु पूर्णिमा पर ग्रहों का शुभ संयोग

गुरु पूर्णिमा और सूर्यदेव- अभी ग्रहों के राजा भगवान सूर्यदेव मिथुन राशि में हैं जहां पर ये बुध के साथ युति बनाए हुए हैं। सूर्य और बुध के एक राशि में होने पर बुधादित्य योग बन रहा है।

गुरु पूर्णिमा और मंगलदेव- ग्रहों के सेनापति और लाल ग्रह मंगल अपनी स्वयं की राशि मेष में विराजमान है। जिसके कारण गुरु पूर्णिमा के दिन रुचक योग का निर्माण हो रहा है।

बुध ग्रह का संयोग- गुरु पूर्णिमा यानी 13 जुलाई 2022 को बुध ग्रह स्वयं की राशि मिथुन में यात्रा करते हुए भद्र योग का निर्माण कर रहे 

Tags:    

Similar News

-->