Arthik Rashifal: आर्थिक राशिफल, 12 अगस्त 2024

Update: 2024-08-12 00:52 GMT

मेष करियर राशिफल: दिन बदलाव से भरा हो सकता है

मेष राशि के लोगों के लिए दिन बदलाव से भरा हो सकता है और आपका भाग्‍य इसमें आपका साथ देगा। ऑफिस में आपकी तरक्‍की को देखकर लोग आपसे जलेंगे और उनका मूड खराब रहेगा। आपका दिन परोपकार करने में और दूसरों की मदद करने में बीतेगा और ऐसा करने से आपको सुकून मिलेगा। अपने अच्‍छे व्‍यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। रात्रि में परिवार के किसी व्‍यक्ति की सेहत बिगड़ सकती है। सावधान रहें और फालतू बात पर ध्‍यान न दें।

वृष करियर राशिफल: किस्‍मत साथ दे रही है

वृष राशि के लोगों की किस्‍मत साथ दे रही है और दिन परिजनों के साथ आनंद में बीतेगा। दोपहर तक हर्षवर्धक शुभ समाचार भी मिल सकता है और आपका मन खुश रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शाम के वक्‍त मेहमानों के आने से आपको खुशी होगी और उनके साथ वक्‍त अच्‍छा बीतेगा। अतिथि के आगमन से हर्ष होगा। रात में किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने से आपको लाभ होगा और सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन करियर राशिफल: किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति होगी

मिथुन राशि के लोगों को लाभ होगा और उच्चाधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति होगी और आपकी कोई बड़ी अभिलाषा पूरी होगी। व्यस्तता अधिक रहेगी और किसी मामले में व्यर्थ व्यय से बचें। शाम से लेकर रात त‍क आपको दौड़भाग के मामले में बचने की सलाह है। वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें। किसी महान व्‍यक्ति से आपकी मुलाकात होने पर आपको खुशी होगी और आप आगे बढ़ेंगे। पत्नी पक्ष के लोगों से आपको सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क करियर राशिफल: आपका मन काफी प्रसन्‍न रहेगा

कर्क राशि के लोगों को लाभ और सफलता प्राप्‍त होगी और आपका मन काफी प्रसन्‍न रहेगा। अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति से आपको हर्ष होगा। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी और आपकी मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शीघ्रता व भावुकता में लिया गया निर्णय आपके लिए पछतावे की वजह बन सकता है। सांयकाल से देर रात तक देव दर्शन का लाभ लें। मन पूजापाठ में लगेगा।

सिंह करियर राशिफल: सफलता प्राप्‍त होगी

सिंह राशि के लोगों को सफलता प्राप्‍त होगी। संतान की तरक्‍की को देखकर आप खुश होंगे। आप प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे तो आपको रुका धन मिलेगा। पाचन क्रिया में परेशानी आ सकती है। शाम से लेकर रात तक आपको कहीं यात्रा पर जाना पड़ सकता है। खान-पान का विशेष ध्यान नियंत्रण रखें वरना आपकी सेहत बिगड़ सकती है।

कन्या करियर राशिफल: करियर के मामले में लाभ होगा

कन्या राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और कुछ जरूरी कार्य आपके पूरे हो सकते हैं। पुण्य कार्यों पर आपका धन व्यय होने से मन में हर्ष रहेगा। प्रतिद्वन्दियों के लिए सिरदर्द बने रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी और कहीं से कोई शुभ समाचार मिलने से आपको हर्ष होगा।

तुला करियर राशिफल: विशेष उपलब्धि हासिल होगी

तुला राशि के लोगों का दिन शुभ है और आपके लिए विशेष उपलब्धि हासिल करने के योग बन रहे हैं। आय के नये स्रोत बनेंगे। वाक्‍पटुता से आपको लाभ होगा। भागदौड़ अधिक रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, सावधान रहें। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद और लाभ देने वाली होगा।

वृश्चिक करियर राशिफल: आर्थिक मामलों में लाभ होगा

वृश्चिक राशि के लोगों को लाभ होगा और आपको आर्थिक मामलों में लाभ होगा। आपके सम्‍मान और यश कीर्ति में वृद्धि होगी और रुके कार्य पूर्ण होने से आपका मन काफी प्रसन्‍न होगा। प्रियजनों से भेंट होगी। वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी प्रकार के विवाद में पड़ने से बचें और अपने काम पर फोकस करें। परिवार के लोगों के साथ शाम को सैर सपाटे और मस्‍ती का अवसर प्राप्त होगा।

धनु करियर राशिफल: रुके कार्य पर आपका धन खर्च होगा

धनु राशि के लोगों को करियर में सफलता प्राप्‍त होगी और रुके कार्य पर आपका धन खर्च होगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी और आपकी भौतिक सुविधाओं में वृद्धि होगी। ऑफिस में आपके सहयोगी आपकी हर मामले में आपकी मदद करेंगे। तनाव बढ़ सकता है। रुपये पैसे के मामले में लेन-देन में सावधानी बरतें, धन फंस सकता है। आपको बिना कारण के कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं जिसमें अन्ततः आपकी विजय हो जाएगी।

मकर करियर राशिफल: करियर के मामले में लाभ होगा

मकर राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा। मन में हर्ष होगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी और हर मामले में आपको भाग्‍य का साथ मिलेगा। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन रही है तो आपका मन प्रसन्‍न होगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता और पारिवारिक उत्तरदायित्व पूर्ण होंगे। शाम के व्‍क्‍त धार्मिक स्थानों की यात्रा का प्रसंग बनने से खुशी होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, वरना अचानक से आपकी समस्‍या बढ़ सकती है।

कुंभ करियर राशिफल: आपका मन काफी प्रसन्‍न होगा

कुंभ राशि के लोगों के दिन काफी दौड़भाग वाला रहेगा। अचानक से आपको शारीरिक कष्‍ट और भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आपके लिए खर्च की स्थिति अधिक आ सकती है। किसी संपत्ति के क्रय विक्रय के समय उसके पूर्व संपत्ति के सारे वैद्यानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें। शाम के वक्‍त आपकी सेहत में सुधार होगा और आपका मन काफी प्रसन्‍न होगा। पूर्ण स्वस्थ होने में समय लगेगा।

मीन करियर राशिफल: करियर में लाभ होगा

मीन राशि के लोगों को करियर में लाभ होगा। आपको किसी काम से पास और दूर की सकारणीय यात्रा भी हो सकती है। बिजनेस में बढ़ती प्रॉग्रेस से काफी खुशी होगी। विद्यार्थियों को मानसिक बौद्धिक भार से छुटकारा मिलेगा। सांयकाल के समय घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आपका दिमाग भी रिलेक्स होगा। माता-पिता की सलाह काम आएगी और आपकी तरक्‍की होगी।

Tags:    

Similar News

-->