Arthik Rashifal: आर्थिक राशिफल, 25 अगस्त 2024

Update: 2024-08-25 00:53 GMT

मेष करियर राशिफल : दिन शुभ फलदायक रहेगा

मेष राशि के लोगों का भाग्‍य साथ दे रहा है और महत्वाकांक्षी प्रकृति वालों के लिए दिन शुभ फलदायक रहेगा। यात्रा सामान्य लाभप्रद रहेगी। दोपहर बाद उच्चाधिकारियों से किसी प्रकार का विवाद हो सकता है। कानूनी पक्ष नया मोड़ ले सकता है। सांयकाल के समय योजनापूर्ति से लाभ होगा। अतिथि आगमन से खर्च बढ़ना संभव है। आपको कोई भी काम सोचकर करने की सलाह है।

वृष करियर राशिफल : हर काम को संभलकर करने की सलाह

वृष राशि के लोगों के लिए आज हर काम को संभलकर करने की सलाह है। आपकी बिना वजह किसी के साथ अनबन हो सकती है। अपने कार्य कौशल से आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। घर गृहस्थी के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीदी जाएगी। शुभ व्यय होने से आपका मन प्रसन्‍न होगा। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनाए रखें, समाज में सम्मान बढ़ेगा और आपके रुके कार्य पूर्ण होने से आपका मन प्रसन्‍न होगा।

मिथुन करियर राशिफल : आपकी योजनाएं अधूरी पड़ी रहेंगी

मिथुन राशि के लोगों का किसी काम में मन नहीं लगेगा और आपकी योजनाएं अधूरी पड़ी रहेंगी। अगर आपकी राजनीति से जुड़े हैं तो राजनीतिक गतिविधियों में भी रुकावट आ सकती है और आपका काम करने का मन नहीं करेगा। दोपहर के बाद में किसी नए कार्य की रूपरेखा बनेगी। अच्‍छे कार्य करने से आपका मन प्रसन्‍न होगा और पुण्‍य कार्य से आपको लाभ होगा। रात का समय किसी सामाजिक कार्य में बीतेगा।

कर्क करियर राशिफल : दिन सफलता से भरा होगा

कर्क राशि के लोगों का दिन सफलता से भरा होगा और दिन आपके लिए भाग्योदय कारक है। जो भी चाहेंगे वो कर दिखाएंगे और मन में प्रसन्‍नता रहेगी। जीवनसाथी और कारोबारियों को लाभ होगा और हर प्रकार का सहयोग प्राप्‍त होगा। अच्‍छे कार्य में आपकी रुचि बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए उन्‍नति के योग बने हैं और आपको सफलता प्राप्‍त होने से मन प्रसन्‍न रहेगा। मन को शांति मिलेगी। अत्यधिक श्रम से थकान हो सकती है, सावधान रहें।

सिंह करियर राशिफल : दिन मिश्रित फलकारक है

सिंह राशि के लोगों के लिए दिन मिश्रित फलकारक है और समाज में लोगों के बीच में आपकी अच्‍छी छवि बनेगी। जिस भी योजना पर आप वर्तमान में काम कर रहे हैं उसमें सजगता बरतें। पदोन्नति के अवसर मिलेंगे और कारोबार में शानदार मुनाफा होगा। किसी मामले में विरोध के बाद भी आपके संकल्पित कार्य सिद्ध होंगे और आपको लाभ होगा।

कन्या करियर राशिफल : करियर के मामले में लाभ का दिन है

कन्या राशि के लोगों के लिए करियर के मामले में लाभ का दिन है और आपको उत्तम संपत्ति की प्राप्ति होने से आपका मन प्रसन्‍न होगा। आपकी मान-प्रतिष्ठा में निश्चित रूप से वृद्धि होगी और कारोबार में आपको भाग्‍य का साथ मिलेगा। आपके उत्तरदायित्व बढ़ने से कुछ असहज स्थिति उत्पन्न हो सकती है, घबराएं नहीं और अपने काम पर फोकस करें। शाम से लेकर रात तक पुराने मित्रों के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। शाम का वक्‍त आनंद में बीतेगा।

तुला करियर राशिफल : करियर में लाभ होगा

तुला राशि के लोगों को करियर में लाभ होगा और आपके सुख के साधनों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा और उनकी मदद से आप कोई नया काम आरंभ कर सकते हैं। व्यवसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। राज्य मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। आपकी कोई मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है। सतर्क रहें और मन लगाकर अपना काम करें।

वृश्चिक करियर राशिफल : अधिकारों में वृद्धि होगी

वृश्चिक राशि के लोगों को लाभ होगा और दूसरों के कार्य पूर्ण करने में आपका दिन बीतेगा। दूसरों की सहायता करने से जो आत्म संतुष्टि आपको प्राप्त होती है, उसकी तुलना में कोई अन्‍य सुख हो ही नहीं सकता। ऑफिस में आपके अधिकारों में वृद्धि होने के कारण साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है। शाम का वक्‍त परिवार के लोगों के साथ आनंद में बीतेगा और आपका मन काफी प्रसन्‍न होगा।

धनु करियर राशिफल : दिन काफी मिलाजुला रहेगा

धनु राशि के लोगों के लिए दिन काफी मिलाजुला रहेगा। आपके आसपास का वातावरण काफी विपरीत स्थिति वाला रहेगा। आप अपने धैर्य और मृदु व्यवहार से वातावरण को हल्का करने में कामयाब होंगे। अपने प्रिय व्यक्ति की मदद करने के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रात का समय आनंद में बीतेगा और आपका मन काफी प्रसन्‍न होगा।

मकर करियर राशिफल : नई डील से अचानक धन का लाभ होगा

मकर राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है और आज किसी नई डील से अचानक धन का लाभ होगा। घर में पत्नी या संतान की अचानक तबीयत खराब होने से आपको टेंशन हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण कार्य को करते समय या गाड़ी चलाते समय टेंशन को हावी न होने दें। दोस्ती में किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें, वरना आपके साथ धोखा हो सकता है। जोखिम के काम से दूर रहें और अपने काम पर फोकस करें।

कुंभ करियर राशिफल : कारोबार में आपकी योजनाएं सफल होंगी

कुंभ राशि के लोगों को लाभ होगा और कारोबार में आपकी योजनाएं सफल होंगी। किसी महान सफलता के मिलने से आपको हर्ष होगा और बड़ी मात्रा में रुपया हाथ में आने से आपको खुशी होगी। दिन के उत्तरार्ध में पिछले चार दिनों से चला आ रही कड़वाहट दूर होगी। कहासुनी को बातचीत से सुलझा लें। रात्रि का समय सैर सपाटे में व्यतीत करें।

मीन करियर राशिफल : दिन प्रसन्‍नता से भरा होगा

मीन राशि के लोगों का दिन प्रसन्‍नता से भरा होगा और आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। दिन अच्छा है, जिन यंगस्टर्स ने अभी अपने करियर की शुरुआत की है, उन्हें आज अपने ऑफिस में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सांयकाल से रात्रि का समय भी मेल-मिलाप में बीतेगा और आप परिवार के लोगों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

Tags:    

Similar News

-->