Ank Jyotish : अंक ज्योतिष, 11 अक्टूबर 2024

Update: 2024-10-11 00:59 GMT

 मूलांक 1: प्यार के मामले में कामयाब होंगे

प्यार के मामलें में आपको आज कुछ अच्छी सफलता मिल सकती है। जो लोग शेयर मार्किट से जुड़े हैं उन्हें अचानक से बेहतर लाभ के मौके मिलेंगे लेकिन शाम होते-होते स्थिति में बदलाव भी होता दिखाई देगा।

मूलांक 2: कोई शुभ समाचार मिलेगा

काम से सम्बंधित विषय विशेष का शुभ समाचार मिल सकता है। किसी पार्टी का मौका मिलेगा या दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं। यदि व्यक्ति विद्यार्थी है, तो उसे शैक्षणिक क्षेत्रों में सफलता मिल सकती है।

मूलांक 3: नया प्रोजेक्ट मिलेगा

कुछ नया प्रोजेक्ट मिलने की स्थिति दिखाई देती है। अधिक काम करना पड़ सकता है। नौकरी करने वालों को नए दायित्व का निर्वहन करना पर सकता है या कोई बड़ा पद मिल सकता है।

मूलांक 4: कोई बड़ा सौदा करने से बचें

घर परिवार में किसी न किसी प्रकार का शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। व्यापार तथा व्यवसाय में लाभ होगा लेकिन जरूरी है कि कोई बहुत बड़ा सौदे करने से आज बचना चाहिए।

मूलांक 5: बचत का ध्यान रखें

आपको अपने मित्रों का सहयोग मिल सकता है और नए मित्र भी बनेंगे। आज का दिन किसी ट्रैवलिंग में गुजार सकते हैं। इस समय खर्च अधिक ने वाला है इसलिए बचत का ध्यान रखें।

मूलांक 6: धार्मिक यात्रा पर जाएंगे

स्वास्थ के दृष्टिकोण से समय ठीक रहेगा, आपका सामाजिक दायरा बढे़गा तथा धार्मिक स्थलों पर जाने का अवसर मिलेगा और धार्मिक कार्यो से जुड़ने का अवसर मिल सकता है।

मूलांक 7: कार्यों में प्रगति होगी

इस समय आपके कार्य में प्रगति का समय प्रतीत होता है। कोई ऐसा नया कांट्रैक्ट आप साइन कर सकते हैं, जिसके कारण आप लम्बे समय तक व्यस्त रहते हुए कुछ लाभ भी मिल सकता है।

मूलांक 8: मान-सम्मान मिलेगा

अपने गुस्से पर नियंत्रण में रखने की आवश्यकता है। आप अपने लोगों से दूर भी हो सकते हैं। सामाजिक गतिविधियों तथा मान-सम्मान के लिए स्थिति आपके पक्ष में दिखाई देती है।

मूलांक 9: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी

आज दे दिन आप अपने कुछ रुके हुए कार्य भी पूरे कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में भी मजबूत दिखाई देती है, किन्तु आपको अपने खर्चों पर नियन्त्रण रखने की आवश्यकता होगी।


Tags:    

Similar News

-->