Ank Jyotish: अंक ज्योतिष, 1 अगस्त 2024

Update: 2024-08-01 00:51 GMT

 ​मूलांक 1: अधिकारियों की तरफ से मदद मिलेगी​

आज आप अपने कुछ पुराने कामों का लाभ उठा सकते हैं। अधिकारियों की ओर से आपको कुछ काम में मदद भी मिल सकती है। आप खुद को जल्दबाजी से बचाएं अन्यथा परेशानी हो सकती है।

शुभ अंक-13

शुभ रंग-हरा

​मूलांक 2: किसी यात्रा का प्लान बनाएंगे​

आप अपने लिए किसी ट्रिप का प्लान करने का सोच सकते हैं। इस समय आपको अपने माता-पिता की ओर से कुछ ज्यादा ही बातें सुनने को मिल सकती हैं।

शुभ अंक-18

शुभ रंग-लाल

​मूलांक 3: कामों में देरी होगी​

अपनी मस्ती में दिखाई देने वाले हैं कुछ आलस्य आपको परेशान कर सकता है और हो सकता है इस के कारण आपके कामों में भी देरी देखने को मिले।

शुभ अंक-21

शुभ रंग-पीला

​मूलांक 4: आज किसी से उधार लेने से बचें​

जो लोग भूमि, भवन, वाहन जैसी वस्तुओं का विचार रखे हुए थे। वो आज इस पर कुछ काम करने के लिए आगे बढ़ सकते हैं। आज के दिन किसी से धन उधार लेने से बचना होगा।

शुभ अंक-19

शुभ रंग-आसमानी

​मूलांक 5: आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे​

आज आपके अधिकांश काम अपने आप पूरे होते दिखाई देंगे, इसलिए धैर्य के साथ आगे बढ़ते रहें आपको बेहतर मौके मिल सकते हैं।

शुभ अंक-25

शुभ रंग-गुलाबी

​मूलांक 6: पढ़ाई की चिंता सताएगी​

आप अगर आज कुछ योजना बना कर काम करेंगे तो सफलता मिल सकती है। छात्रों को अपनी पढ़ाई के कारण चिंता अधिक रहने वाली है।

शुभ अंक-12

शुभ रंग-आसमानी

​मूलांक 7: दूसरों की मदद करने से मिलेगा लाभ​

आप जिस खास मौके का इंतजार आप कर रहे हैं, वो आपको मिल सकता है। इसी के साथ आप दूसरों के लिए भी काफी सहायक बन सकते हैं। दूसरों की मदद करने से लाभ होगा।

शुभ अंक-12

शुभ रंग-गुलाबी

​मूलांक 8: सेहत के मामले में लापरवाही न करें​

आपको कुछ बातों में अपनी स्थिति में सुधार के कुछ मौके मिल सकते हैं। भावनात्मक तौर पर आप संतुलित रहेंगे। ऐसे में कुछ लोग आपको कुछ स्वार्थी भी समझ सकते हैं। सेहत के मामले में कोई भी लापरवाही करने से बचें।

शुभ अंक-16

शुभ रंग-आसमानी

​मूलांक 9: अपने काम पर ध्यान दें​

आप की कुछ समस्याओं का समाधान दोस्तों के द्वारा हो सकता है। आज आपको कुछ लोगों के द्वारा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सजग हो कर अपने काम पर ध्यान बना कर रखना।

शुभ अंक-19

शुभ रंग-नीला

प्रतिमा जायसवाल


Tags:    

Similar News

-->