Ank Jyotish : अंक ज्योतिष, 27 सितंबर 2024

Update: 2024-09-27 00:57 GMT

​मूलांक 1: सेहत का विशेष ख्याल रखें​

मूलांक एक के लिए समय अनूकूल है। सोचे-समझे काम पूर्ण होंगे। पिता की सेहत के लिए सचेत रहने की आवश्यकता है। आपको आज किसी भी हठ में आकर कोई फैसला नहीं करना है। आपको अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखना है। आपके पिता जी की अचानक तबियत बिगड़ सकती है, जो आपको और आपके परिवार को विचलित कर देगी।

​मूलांक 2: महादेव की स्तुति करने से लाभ होगा​

मूलांक दो के लिए समय तनाव भरा रहेगा। कहीं भी धन निवेश करने से बचें। आता हुआ धन कहीं पर अटक सकता है। आपकी माता की सेहत आपको थोड़ा विचलित कर सकती है। आप का रक्तचाप थोड़ा बिगड़ सकता है। आज महादेव की स्तुति करने से आपको लाभ होगा।

​मूलांक 3: आज धन का खर्च बढ़ जाएगा​

मूलांक तीन वालों का धन व्यय सामान्य से अधिक रहेगा। आपके घर में आज पूर्ण दिन तनाव का माहौल बना रहेगा, तो आपको सलाह के रूप में घर पर कोई गुरु का पाठ रखने को कहा जाएगा। इससे आपकी पीड़ा काफी हद तक कम होगी। आपको अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता दिख रही है। कोई सांस से जुड़ी समस्या होने की संभावना है।

​मूलांक 4: भाग्य का साथ मिलेगा​

मूलांक चार वालों का भाग्य उनका साथ देता दिखेगा। आप आज काफी सचेत दिमाग से सोचने में सफल होंगे। बस शर्त यह है कि आपको हवाई महल खड़े नहीं करने हैं, जो करना है सचेत होकर पूर्ण परिश्रम के साथ करें। आज आपके लंबे समय से कई रुके हुए कार्य भी पूर्ण होते दिखेंगे। थोड़ा वाणी पर विशेष नियंत्रण अनिवार्य रहेगा।

​मूलांक 5: संतान कोई अच्छा कार्य करेगी​

मूलांक पांच वालों का बुद्धि विकास काफी प्रशंसनीय रहेगा। आपकी प्लानिंग और हकीकत में थोड़ा अंतर रहेगा, जो आपको परेशान कर सकता है। यदि आप व्यापार में हैं, तो एक नया और अच्छा मार्ग मिलने की पूर्ण आशंका है। संयम से सोचकर आगे बढ़ें। आपकी संतान आज कुछ सराहनीय कार्य कर सकती है।

​मूलांक 6: प्रेम प्रसंग से बचकर रहें​

मूलांक 6 वाले जातक अपनी निजी जिंदगी पर विशेष ध्यान दें। आपको किसी प्रकार का यूटीआई इंफेक्शन परेशान करेगा। समय रहते ही किसी विशेषज्ञ से सम्पर्क करके अपना इलाज शुरू करें। किसी भी प्रेम प्रसंग से बचकर रहें वरना मानसिक तनाव बढ़ जाएगा और घर में परेशानियां बढ़ेगी।

​मूलांक 7: संतान के व्यवहार से काफी पीड़ा पहुंचेगी​

मूलांक सात वाले अपनी सेहत से बहुत परेशान रह सकते हैं। आपको कोई मस्तिष्क का रोग या पैरों की कोई समस्या से परेशानी रहेगी। धार्मिक रुझान आपके मस्तिष्क को सुचारू रूप से काम पर रखेगा। आपको अपनी संतान के व्यवहार से काफी पीड़ा पहुंचेगी। आपको आज श्री राम दरबार की पूर्ण रूप से सेवा इस कष्ट से बचा सकती है।

​मूलांक 8: वाहन सावधानी के साथ चलाएं​

मूलांक आठ वालों का दिन अत्यधिक परेशानी भरा और तनावपूर्ण होगा। आपके अपने ही फैसले आपको गलत साबित करेंगे। हर काम में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। आपके सभी बनते-बनते काम बिगड़ जाएंगे। आपका पैसा कोई लेकर भूल जाएगा, इसलिए आज किसी को पैसा उधार देने से बचें। वाहन संभलकर चलाना समझदारी का संकेत होगा वरना कोई एक्सीडेंट होने की आशंका है।

​मूलांक 9: क्रोध को काबू में रखें​

मूलांक नौ वाले जातक आज थोड़ा शांत रहने का प्रयास करें। अपने घर या कार्यस्थल पर बिजली के उपकरणों का विशेष ख्याल रखें। आपकी सोची-विचारी नीतियां फैल हो जाएंगी। जिससे आप अत्यधिक क्रोध में रहेंगे और जो कि आपकी सेहत खराब करने में बहुत बड़ा कारण बन सकता है।


Tags:    

Similar News

-->