Ank Jyotish: अंक ज्योतिष, 25 मई 2026

Update: 2026-05-25 00:51 GMT

मूलांक 1 : जिम्मेदारियां ज्यादा रह सकती हैं

अगर आपके दिमाग में करियर को लेकर कुछ नया चल रहा है, तो आज का दिन कदम आगे बढ़ाने के लिए एकदम सही है। आपकी बनाई रणनीतियां बिल्कुल सटीक बैठेंगी। हां, जिम्मेदारियां थोड़ी भारी लग सकती हैं जिससे शरीर में थकान होगी, तो काम के बीच थोड़ा सुस्ताना मत भूलिएगा। आज कायदे और अनुशासन को मत छोड़ना। घर-परिवार में बातचीत खुली रखें ताकि कोई दूरी न आए। आज भले ही बदन में बहुत फुर्ती न दिखे, पर सोच-समझकर उठाए कदम सही नतीजे दे जाएंगे।

मूलांक 2 : अटके काम निपटाने का है दिन

लव लाइफ को देखें तो आज आप सतही बातों के बजाय दिल से जुड़ना पसंद करेंगे। किसी भी तरह के मनमुटाव से बचने के लिए अपने करीबियों से खुलकर बात करें। वैसे दफ्तर के अटके काम निपटाने या किसी कागजी पचड़े को सुलझाने के लिए भी आज का दिन बेस्ट साबित हो सकता है। मन आज थोड़ा इमोशनल हो सकता है, तो बेहतर होगा कि ज्यादा हो-हल्ले वाली जगहों से दूर रहें। आपके काम में आज एक अच्छी स्थिरता बनी रहेगी।

मूलांक 3 : नई योजनाएं मजबूत करने का है दिन

पुरानी या नई योजनाओं को मजबूत करने के लिए यह समय बहुत उत्तम है। आज आपका मिजाज थोड़ा गंभीर रहेगा और फालतू के हंसी-मजाक का मन भी नहीं करेगा। अपने कामकाज को लेकर आप काफी संजीदा दिखेंगे। सामाजिक व्यस्तता थोड़ी कम होगी, पर काम में पूरी लगन दिखानी होगी। सेहत को लेकर लापरवाही ठीक नहीं, समय पर खाना खाएं। घर में अपनी चुप्पी से जीवनसाथी को परेशान न करें, खुलकर बात साझा करें।

मूलांक 4 : मेहनत का मिलेगा पूरा लाभ

आज की कुल ऊर्जा आपके अपने स्वभाव से मेल खाती है, जो आपको काफी मजबूती देगी। प्रॉपर्टी से जुड़े मामले, पैसों का लेन-देन या बिजनेस की कमियों को दूर करने के लिए आज का दिन बहुत शानदार है। आपकी मेहनत का पूरा फल आपको मिलकर रहेगा और फैसलों में बड़ी समझदारी दिखाई देगी। बस एक बात का ध्यान रखें कि अपनों के सामने आपका रवैया सख्त न हो। परिवार के लोगों को पूरा भरोसा और समय दें।

मूलांक 5 : जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें

मन को शांत करने के लिए आज कुछ पल अकेले बैठना ठीक रहेगा। वक्त की रफ्तार थोड़ी थमी हुई सी लगेगी, जिससे स्वभाव में बेचैनी आ सकती है। कामकाज को लेकर जल्दबाजी में कोई भी कदम उठाने से बचें। अपनी पुरानी योजनाओं को दोबारा देखने और उनमें सुधार करने के लिए यह समय बहुत अच्छा है। रिश्तों की बात करें तो आज जीवनसाथी से दूरी बनाने के बजाय उनके साथ बैठकर बात करें।

मूलांक 6 : बिजनेस में नई योजनाएं बना सकते हैंप्रेम संबंधों में आज पार्टनर से बहुत ज्यादा उम्मीदें पालने के बजाय उनकी मजबूरियों को समझना आपके आपसी जुड़ाव को और गहरा करेगा। पैसों का हिसाब-किताब दुरुस्त करने या बिजनेस की नई रणनीति बनाने के लिए दिन काफी फलदायी रहेगा। भविष्य की बड़ी और ठोस योजनाएं बनाने के लिहाज से आज का दिन एकदम स्थिर है। यदि मन में किसी बात को लेकर उदासी या भारीपन लगे, तो काम से थोड़ा ब्रेक लें।

मूलांक 7 : कार्यक्षेत्र में मिलेगी सही राह

आज का मुख्य अंक आपके अपने मिजाज से पूरी तरह मेल खा रहा है, जो आपके लिए बड़ी सौगात ला सकता है। कुछ नया पढ़ने, लिखने, प्रभु की भक्ति में मन लगाने या करियर का खाका खींचने के लिए इससे बेहतर दिन नहीं मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको सही राह दिखेगी और आपकी योजनाएं बहुत ही व्यावहारिक रूप लेंगी। खुद को दुनिया से पूरी तरह अलग-थलग न करें और घर के लोगों के साथ बहुत ही कोमलता से बातचीत करें।

 मूलांक 8 : परिवार के साथ भी बिताएं समय

अपनी जुबान और गुस्से पर पूरा काबू रखें। काम के चक्कर में शायद आप अपनों से थोड़े दूर दिखें, इसलिए परिवार के साथ बैठकर थोड़ा अच्छा वक्त जरूर बिताएं। बिजनेस में बदलाव करने, नए निवेश को लेकर सोचने या अदालती पचड़ों को निपटाने के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज का माहौल आपके काम को मजबूती देगा, मगर कोई भी ऐसा फैसला न लें जिसमें बड़ा जोखिम छुपा हो।

 मूलांक 9 : परिवार में गलतफहमियों से बचें

रिश्तों के मामले में अपनी तरफ से कोई भी गलत अंदाजा या मनगढ़ंत कहानी न बनाएं। अपनों से बहुत ही कोमलता और प्यार से बात करें ताकि किसी भी प्रकार का भ्रम या गलतफहमी पैदा न हो। रुके हुए पुराने कामों को पूरा करने और पैसों का सही बजट तैयार करने के लिए दिन बहुत बढ़िया है। आज आपके कामों में एक ठहराव आएगा, बस मन को फालतू की नकारात्मक बातों से बचाकर रखें।

 

Tags:    

Similar News