मूलांक 1: मीटिंग में व्यस्त रहेंगे​

आज के दिन आप कई कारणों से काम की परेशानी और उलझनों में रह सकते हैं। इस समय आप लोगों के साथ बहुत अधिक मीटिंग और काम में व्यस्त रह सकते हैं। आज कहीं यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

शुभ अंक-2

शुभ रंग-पीला

​मूलांक 2: शुभ कार्यों पर खर्च होगा​

परिवार में शुभ कार्यों में खर्च होने के आसार हैं। इस समय भागदौड़ अधिक रहने वाली है। किसी व्यक्ति के कारण अचानक से कोई काम लेट भी हो सकता है इसलिए ध्यान से कामों को करें। किसी बहस का हिस्सा न बनें।

शुभ अंक-14

शुभ रंग-लाल

​मूलांक 3: सिंगल लोगों को नया हमसफर मिलेगा​

आज का दिन अविवाहित लोगों को नए रिलेशन में आगे बढ़ने का मौका देगा। किसी ऐसे व्यक्ति का सहयोग आम आएगा जो आपके लिए बेहतर रूप से सहायक बनेगा। सिंगल लोगों को कोई हमसफर मिल सकता है।

शुभ अंक-6

शुभ रंग-पीला

​मूलांक 4: मिला-जुला दिन रहेगा​

आपके मूड में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। इस समय किसी के साथ काम को लेकर लम्बी बातचीत हो सकती है और कुछ नए फैसले भी लिए जा सकते हैं। आज फैसला लेने में किसी अपने का सहयोग लें।

शुभ अंक-8

शुभ रंग-आसमानी

​मूलांक 5: नए रिश्ते में बंध सकते हैं​

काम और घर दोनों ही स्थानों पर बेहतर रूप से खुद को पेश करने की जरूरत होगी। जातकों के लिए नए रिश्तों के सूत्र में बंधने के योग बनने की भी संभावनाएं हैं। आज आपका दिन अच्छा बीतेगा।

शुभ अंक-25

शुभ रंग-नीला

​मूलांक 6: दूसरों की भावनाओं का ख्याल रखें​

अपने आस पास के कामों में आप बहुत अधिक शामिल रह सकते हैं। इस समय आप बहुत अधिक ऊर्जावान बने रह सकते हैं पर जरूरी है कि आप अपने साथ साथ दूसरों की भावनाओं का भी ख्याल रखें।

शुभ अंक-12

शुभ रंग-केसरिया

​मूलांक 7: बिजनेस में लाभ होगा​

इस समय आपको व्यवसाय बढ़ाने के कुछ बेहतर मौके मिल सकते हैं लेकिन आप भावनात्मक रूप से चीजों से जुड़ने से बचें और धरातल पर रह कर काम करें तभी सौदे लाभ का सौदा होंगे। आज किसी से मनमुटाव न रखें।

शुभ अंक-14

शुभ रंग-सफेद

​मूलांक 8: आज विवाह का कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है​

जो लोग विवाहित हैं उनके लिए इस समय आपको अच्छे फल न मिल पाएं। जातकों के लिए अच्छे रिश्ते आने के योग हैं। विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से अच्छे परिणाम लेकर आ सकता हैं।

शुभ अंक-16

शुभ रंग-गुलाबी

​मूलांक 9: धन प्राप्ति के योग हैं​

इस समय आपके खर्च बढ़ने के योग हैं, प्रयास करें कि कम खर्च हो व मुसीबत के समय के लिए धन संचय ही आपके काम आ सकता है। आपको पढ़ाई के क्षेत्र में अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं।

शुभ अंक-29

शुभ रंग-हरा


Tags: