Ank Jyotish : अंक ज्योतिष, 3 सितंबर 2024

Update: 2024-09-03 00:56 GMT

मूलांक 1: परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे​

आज के दिन आपका कार्यों में व्यस्त रहने के साथ ही परिवार में समय बिताने का मौका भी मिलेगा। धार्मिक पूजा पाठ इत्यादि कामों में आपकी भागीदारी भी रहेगी खर्च और कमाई समान रूप से बने रहेंगे।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग-लाल

​मूलांक 2: जिम्मेदारियां निभाएंगे​

इस समय आप का सजग रहना ठीक रहेगा, लेकिन कहीं ना कहीं मानसिक रूप से आप अपने आप को दुविधा में भी पा सकते हैं। जिम्मेदारियों को निभाने में काफी प्रयास करने होंगे।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग-हरा

​मूलांक 3: भागदौड़ ज्यादा रहेगी​

प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे अपनी व्यस्तता के चलते भी आप खुद के लिए समय न निकाल पाएं। भागदौड़ अधिक रहने वाली है। दान पुण्य के कामों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग-गुलाबी

​मूलांक 4: परिवार के साथ तालमेल बनाकर रखें​

घर के प्रति आपका समर्पण बढ़ेगा, लेकिन थोड़ी ही देर में आप इस चीज से खुद को अलग रखने की भी कोशिश कर सकते हैं। परिवार और संतान के बीच में आपको थोड़ा-सा तालमेल बनाकर रखने की जरुरत पड़ सकती है।

शुभ अंक- 22

शुभ रंग-केसरिया

​मूलांक 5: आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे​

आपकी किसी बात से अपना खुद का नुकसान कर सकते हैं, इसलिए सजग रहकर कामों को करें। आज के दिन बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको प्राप्त हो सकता है। आज आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। मेहनत के साथ लक्ष्य पर डटे रहें।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग-आसमानी

​मूलांक 6: पूरी मेहनत के साथ काम करें​

यह समय आपके लिए घर और काम में तालमेल बैठाने के लिए अधिक रहने वाला है। काम से कुछ समय का ब्रेक लेकर आप अपने जरूरी कामों को पूरा कर सकते हैं। आप अपनी पूरी मेहनत अपने काम पर लगाएं। इससे आपको लाभ होगा।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग-पीला

​मूलांक 7: धन लाभ होगा​

आज के दिन कुछ चीजों को लेकर परिवार में आपके काम को सराहा जा सकता है। घरेलू संबंधों से प्रेम की प्राप्ति के लिए अच्छे मौके मिल सकते हैं। धन लाभ हो सकता है।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग-नीला

​मूलांक 8: प्रेम पाने के लिए बहुत मेहनत करनी होगी​

घर और परिवार का पूर्ण सहयोग और प्रेम पाने के लिए आपको काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। आर्थिक क्षेत्र के मामले में आपको चिंता रह सकती है। सोच-समझकर फैसला लें। आज आप उदास और अकेलेपन का अनुभव भी कर सकते हैं।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग-केसरिया

​मूलांक 9: भाई-बहन के साथ खुशनुमा दिन बीतेगा​

आज के दिन भाई-बहनों के बीच कुछ बातों को लेकर मस्ती देखने को मिलेगी। कुछ लोगों के मेलजोल बढ़ेगा और आप सामाजिक रूप से काफी व्यस्त दिखाई दे सकते हैं।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग-लाल

Tags:    

Similar News

-->