मकर राशि में अस्त होने के बाद ,शुक्र के उदय होने का राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

मकर राशि में अस्त होने के बाद अब शुक्र राशि का उदय हो गया है।

Update: 2021-04-19 09:07 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। 16 फरवरी 2021 को मकर राशि में अस्त होने के बाद अब शुक्र का उदय हो गया है। शुक्र का उदय 18 अप्रैल दिन रविवार को रात 11 बजकर 08 मिनट पर मेष राशि में हुआ है। शुक्र के उदय के साथ ही मांगलिक कार्यों जैसे की शादी, सगाई, मुंडन, उपनयन संस्कार आदि का प्रारंभ हो जाएगा। 20 जुलाई तक ये मांगलिक कार्य होंगे। 22 अप्रैल से 20 जुलाई तक विवाह के कुल 37 मुहूर्त मिलेंगे। फिर देवशयनी एकादशी से 4 माह के लिए इन मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाएगी। वृष और तुला राशि के स्वामी शुक्र मीन में उच्च और कन्या राशि में नीच प्रभाव के होते हैं। आज हम जानते हैं कि शुक्र के उदय होने का 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

मेष: शुक्र के उदय होने से इस राशि के जातकों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन लाभ होगा। विवाह का योग है।
वृष: इस राशि के लोग नया वाहन या फिर नया मकान खरीद सकते हैं। पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग है। शुक्र का उदय आपके लिए लाभदायक होगा।
मिथुन: लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा। रुपये-पैसे की स्थिति पहले से बेहतर होगी, लेकिन खर्च भी ज्यादा होगा। शिक्षा क्षेत्र में कार्य करने वालों के लिए अच्छा समय है।
कर्क: यदि आप कोई नया बिजनेस शुरु करना चाहते हैं, तो आपके लिए बेहतरीन समय है। यदि पहले से ही किसी बिजनेस में हैं, तो अब आपके लिए लाभदायक समय आ रहा है। नौकरी से जुड़े हैं, तो अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।
सिंह: इस राशि के जातकों के लिए नौकरी और बिजनेस के लिए बहुत ही अच्छा समय है। जिन समस्याओं से आप जूझ रहे हैं, अब उनका समाधान भी हो जाएगा। बस हिम्मत बनाए रखिए। परिजनों से मदद भी मिलेगी।
कन्या: किसी मामले को लेकर कोर्ट-कचहरी जाने से अच्छा है कि उसे आपसी समझ से निपटा लें। अपनी सेहत का ध्यान रखें। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, लेकिन रुपये-पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें।
तुला: शुक्र का उदय तुला राशि वालों के लिए बहुत ही लाभदायक होने वाला है। बिजनेस में लाभ के नए अवसर मिलेंगे। पति-पत्नी के बीच संबंध बेहतर होंगे। मान और सम्मान भी बढेगा।
वृश्चिक: इस राशि के जातकों को सोच-समझकर फैसले लेने का समय है। जल्दीबाजी में लिया गया निर्णय आपके लिए परेशानी पैदा कर सकता है। विवाह योग्य जातकों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। अपने बात और व्यवहार पर नियंत्रण रखें।
धनु: आपको किसी पुराने रोग या सेहत से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। यश, कीर्ति, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग है। यह समय आपके लिए बेहतरीन है। दापंत्य जीवन का आनंद लेंगे।
मकर:
शुक्र के उदय होने से आपको अपने कार्यों में सफलता मिलेगी। नया मकान या वाहन के क्रय करने का योग है। अब तक विवाह नहीं हुआ है, तो फिर आपका रिश्ता पक्का हो सकता है।
कुंभ: मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी में आपके किए गए कामों की तारीफ होगी। मांगलिक कार्यों या उत्सवों में शामिल हो सकते हैं, लेकिन थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है।
मीन: इस राशि के जातकों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। रुपये-पैसे को लेकर लाभ की स्थिति बन रही है।


Tags:    

Similar News

-->