वास्तु शास्त्र के अनुसार: किन चीजों को घर में रखने से होती है मां लक्ष्मी प्रसन्न

वर्तमान समय में हर व्यक्ति सुख-सुविधाओं भरा जीवन बिताना चाहता है।

Update: 2022-02-04 13:04 GMT

वर्तमान समय में हर व्यक्ति सुख-सुविधाओं भरा जीवन बिताना चाहता है। अच्छा जीवन बिताने के लिए पैसों की आवश्यकता होती है। कुछ लोगों को कम प्रयास में ही मां लक्ष्मी का साथ मिल जाता है, जबकि कुछ लोग कड़ी मेहनत के बाद भी मां लक्ष्मी को प्रसन्न नहीं कर पाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर में मौजूद कई चीजों से मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं। जानिए वास्तु शास्त्र के अनुसार, किन चीजों को घर में रखने से मां लक्ष्मी होती हैं प्रसन्न-

1. घोड़े की नाल- घोड़े की नाल पर नींबू मिर्ची लगाकर घर के दरवाजे के बीच में टांग दें। कहते हैं कि ऐसा करने से घर को किसी की नजर नहीं लगती है। घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
2. विंड चाइम- घर में विंड चाइम लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। इसका सीधा प्रभाव हमारे भाग्य पर पड़ता है। विंड चाइम से घर का वास्तु दोष दूर होता है और मां लक्ष्मी का वास होता है।
3.चाइनीज सिक्के- फेंगशुई में चाइनीज सिक्कों को बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि तीन सिक्के एक लाल रिबन में बांधकर घर में रखने से निगेटिविटी दूर होती है। तीन सिक्कों को त्रिभुवन का प्रतीक माना जाता है। यह तीन देवियों का प्रतीक माने जाते हैं।
4. लाफिंग बुद्धा- घर में धन की गठरी पकड़े हुए लाफिंग बुद्धा को रखना बेहद शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, लाफिंग बुद्धा की प्रतिमा सवा दो इंच से ज्यादा बड़ी नहीं होनी चाहिए। लाफिंग बुद्धा को सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।


Tags:    

Similar News

-->