Vastu Shastra के अनुसार रोजाना करें ये आसान उपाय, आर्थिक तंगी होगा दूर

Update: 2024-08-04 03:56 GMT
Vastu Shastra वास्तु शास्त्र: भले ही हम मानें या न मानें लेकिन ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव प्रत्येक व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है जिससे उसे कभी बुरे तो कभी अच्छे परिणाम हासिल होते हैं। व्यक्ति की समझ, मन-मस्तिष्क और शरीर पर ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव बहुत अधिक पड़ता है। कई बार व्यक्ति को कड़ी मेहनत का भी फल नहीं मिल पाता, चाहे वह लाख कोशिशें कर लें और हर बार किसी न किसी वजह से वह सफलता पाने में चूक जाता है। ऐसा कहीं न कहीं ग्रहों के
नकारात्मक
प्रभाव के कारण होता है।
ऐसे में अगर किसी व्यक्ति को जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, तो ज्योतिष-शास्त्र में इससे बचने के लिए ऐसे कुछ आसान उपाय बताए गए हैं जिन्हें अपनाने से ग्रह दोषों से मुक्ति मिल सकती है। इन आसान उपायों को हफ्ते के सातों दिन आप अपने घर के किचन में खाना बनाने के दौरान कर सकते हैं, जिससे न केवल आपको बल्कि आपके पूरे परिवार को इसका लाभ होगा और ग्रहों के 
Positive 
फल मिलने शुरू हो जाएंगे। आइए जानें इन उपायों के बारे में-
1- ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, शनिवार का दिन न्याय के देवता शनिदेव को समर्पित है। इस दिन खाना बनाते समय एक छोटा सा उपाय करने से आपको शनि ग्रह के शुभ फल प्राप्त होने शुरू हो जाएंगे। इस उपाय को करने के लिये इस दिन किचन में आटा गूंथते समय इसमें सरसों के तेल की कुछ बूंदे मिला लें और फिर इस आटे की रोटियां परिवारजनों के खिलाएं। इससे जीवन में आ रही सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी।
2– मंगल ग्रह की शुभता पाने के लिये मंगलवार के दिन आटे में थोड़ा-सा गुड़ मिलाकर आटा गूंथना चाहिए। इससे व्यक्ति और उसके परिवार का मंगल ग्रह मजबूत होता है। जिस कारण मंगल के बुरे प्रभावों से छुटकारा मिलता है।
3- सोमवार के दिन विशेष रूप से आटा गूंथते समय इसमें थोड़ा या दूध मिला लें, ऐसा करने से भाग्य चमक जाता है और जीवन में आ रही समस्याएं दूर हो जाती है।
4- गुरुवार के दिन आटा गूंथते समय उसमे थोड़ी-सी हल्दी मिलाएं या फिर आप बेसन भी मिला सकते हैं। इससे गुरू ग्रह में मजबूती आती है। इस उपाय से बृहस्पति ग्रह के शुभ परिणाम आपको देखने को मिलेंगे।
5- शुक्र ग्रह के शुभ प्रभावों से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। ऐसे में इस ग्रह के शुभ प्रभाव पाने के लिये Friday के दिन आटे में थोड़ी सी शक्कर मिलाकर गूंथना शुभ रहता है। इस आटे की रोटी खाने से परिवारजनों का शुक्र ग्रह मजबूत बना रहता है।
6- बुधवार के दिन आटे में थोड़ा-सा धनिया या पालक मिलाकर इसे गूंथें और इस आटे की बनी रोटियां खाएं। इससे बुध ग्रह के शुभ परिणाम आपको मिलेंगे।
7– रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित है। यह जीवन में यश, मान-सम्मान और सफलता का कारक है। ऐसे में इस दिन आटा गूंथते समय इसमें थोडा सा गुड़ मिला लें और इसकी बनी रोटियां खाएं। इससे कुंडली में ग्रहों का अशुभ प्रभाव कम होगा।
Tags:    

Similar News

-->