राशि के अनुसार दान होता है लाभकारी, मिलता है सूर्यदेव का आशीर्वीद
साथ ही इस दिन खिचड़ी और गुड़-तिल का दान करना लाभकारी होता है. इसके अलावा इस दिन राशि के अनुसार खास चीजों का दान करने से विशेष लाभ होता है. जानते हैं मकर संक्रांति पर राशि के अनुसार किन चीजों का दान करना चाहिए
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सूर्य देव की उपासना के लिए मकर संक्रांति का पर्व बेहद खास है. हिंदू धर्म में इस दिन का खास महत्व बताया गया है. इस दिन सूर्य उत्तरायण होने के साथ ही मकर राशि में प्रवेश करते हैं. इस दिन जहां अनाज का दान करने से पुण्य मिलता है. साथ ही इस दिन खिचड़ी और गुड़-तिल का दान करना लाभकारी होता है. इसके अलावा इस दिन राशि के अनुसार खास चीजों का दान करने से विशेष लाभ होता है. जानते हैं मकर संक्रांति पर राशि के अनुसार किन चीजों का दान करना चाहिए.
मेष राशि (Aries): इस राशि से संबंधित लोगों को मकर संक्रांति के दिन पुण्य काल में तांबे के बर्तन, गुड़, तिल या दही का दान करना चाहिए.
वृषभ राशि (Taurus): मकर संक्राति पर शुभ मुहूर्त में चांदी की वस्तुएं या तिल से बनी चीजों का दान करना शुभ रहेगा.
मिथुन राशि (Gemini): मकर संक्रांति पर पुण्य काल में स्नान कर गुड़ और पीली वस्तुओं का दान करना शुभ रहेगा.
कर्क राशि (Cancer): मकर संक्राति पर कर्क जातकों को उजले तिल का दान करना लाभकारी साबित होगा.
सिंह राशि (Leo): मकर संक्रांति के दिन सिंह राशि वालों को गेहूं और गुड़ का दान करना चाहिए.
कन्या राशि (Virgo): मकर संक्रांति पर्व पर कन्या राशि वालों को तिल और हरी मूंग का दान करना सौभाग्यशाली साबित होगा.
तुला राशि (Libra): इस राशि के लोग मकर संक्रांति पर सात प्रकार के अनाज का दान करना अत्यंत शुभ साबित होगा. इसके अलावा गुड़ का दान भी कर सकते हैं.
वृश्चिक राशि (Scorpio): वृश्चिक राशि वालों को मकर संक्रांति लाल रंग के कपड़े दान करना चाहिए. साथ भी दही का भी दान करना शुभ रहेगा.
धनु राशि (Sagittarius): इस राशि के लोग मकर संक्रांति पर पीले कपड़े का दान करें. इसके अलावा गरीबों को खिचड़ी का दान करना लाभदायक साबित होगा.
मकर राशि (Capricorn): मकर राशि के लोगों को मकर संक्रांति पर काले तिल और काले रंग के कंबल का दान करना शुभ रहेगा.
कुंभ राशि (Aquarius): इस राशि के जातक मकर संक्रांति पर शुद्ध गाय के घी का दान करें. इसके अलावा खिचड़ी का दान करना भी शुभ फलदायी साबित होगा.
मीन राशि (Pisces): मीन राशि वालों को मकर संक्रांति के दिन चने की दाल और तिल का दान करना शुभ रहेगा.