ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानिए उन कार्यों के बारे में जिन्हें सुबह करने से मिलते हैं शुभ फल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सुबह-सुबह किए जाने वाले काम का हमारी दिनचर्या पर बहुत गहरा असर पड़ता है

Update: 2022-03-10 06:06 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सुबह-सुबह किए जाने वाले काम का हमारी दिनचर्या पर बहुत गहरा असर पड़ता है। सुबह की शुरुआत अगर प्रभु के नाम से होती है, तो पूरा दिन अच्छा बीतता है। इसलिए रोज सुबह उठकर ईश्वर की आराधना करनी चाहिए। मान्यताओं के अनुसार इसके अलावा भी कुछ ऐसे काम हैं जिन्हें सुबह करने से जीवन में कई तरह की समस्याओं से बचा जा सकता है। ये काम बेहद ही आसान हैं, जिन्हें कोई भी कर सकता है। इन उपायों से भगवान की कृपा हमेशा बनी रहती है और दुर्भाग्य भी सौभाग्य में बदल जाता है। आइए जानते हैं उन कार्यों के बारे में जिन्हें सुबह करने से शुभ फल मिलते हैं...

हथेली देखना
रोजाना सुबह उठते ही सबसे पहले अपने हाथों की दोनों हथेलियों को जोड़कर कुछ देर देखें और नीचे दिए गए मंत्र को बोलें। इससे भगवान की कृपा हमेशा बनी रहती है-
गायत्री मंत्र का जाप करें
प्रतिदिन सुबह स्नान आदि करने के बाद गायत्री मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए। कहा जाता है कि इससे आपमें काम करने की क्षमता का विकास होगा।
पूजा जरूर करें
धार्मिक मान्यता के अनुसार सुबह स्नान आदि करने के बाद फूल, अगरबत्ती, दीपक आदि से भगवान की पूजा करनी चाहिए। इससे देवी-देवता प्रसन्न होते हैं।
सूर्य को अर्घ्य दें
सुबह सूर्यदेव को तांबे के लोटे से अर्घ्य देना शुभ माना जाता है। इससे पितरों की कृपा सदा हम पर बनी रहती है और सूर्य ग्रह भी मजबूत होता है। तांबे के पानी में कुंकुम व लाल फूल रखें। इससे सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं।
तुलसी पौधे के सामने दीपक जलाएं
धार्मिक मान्यता है कि सुबह पूजा आदि करने के बाद तुलसी के पौधे के सामने गाय के घी का दीपक जलाना शुभ होता है। इससे घर में पॉजीटिव एनर्जी बनी रहती है और नेगेटिव एनर्जी घर में प्रवेश नहीं कर पाती।
Tags:    

Similar News