Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल, 10 अक्टूबर 2024

Update: 2024-10-10 00:46 GMT

​मेष राशि वाले निवेश से लाभ पाएंगे

मेष राशि के जातक आज शुभ योग से कारोबार व्यापार में लाभ पा सकेगे। लेकिन आज किसी काम के सिलसिले में इन्हें यात्रा भी करनी होगी। आपको आज दीर्घकालीन निवेश से भी लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल रहने से पारिवारिक जीवन आपका सुखद रहेगा। किसी दूर रहने वाले संबंधी की और से आपको आज अच्छी खबर मिलेगी। भौतिक सुख साधन पाएंगे। जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बनेगा।

​वृषभ राशि वालों की चाहत पूरी होगी

वृषभ राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपका पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आप जीवनसाथी को कहीं घूमने और शॉपिंग के लिए ले जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको आज कुछ पेंडिंग काम को निपटाना होगा इससे आपको अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन मिलेगा। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आज आपको लाभ मिलेगा, अपेक्षित सहयोग भी पा सकेंगे। आपकी कोई चाहत पूरी होने की भी आपको आज खुशी होगी।

​मिथुन राशि के जातक आज सुस्त रहेंगे

मिथुन राशि के जातकों को आज सेहत का ध्यान रखना होगा। सेहत में नरमी की वजह से आप आज सुस्ती महसूस कर सकते हैं। आपके मन में आज अजीब सी बेचैनी भी रह सकती है, जिसके कारण आपकी निर्णय लेने में दिक्कत होगी। वैसे आज आप धार्मिक और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसमें आपका कुछ धन भी खर्च होगा। शाम का समय आपका परिवार के सदस्यों के साथ सुखद बीतेगा। इस राशि के छात्र आज अपनी शिक्षा को लेकर गंभीर रहेंगे जिसका फायदा भी इनको मिलेगा।

​कर्क राशि वाले सुख शांति पाएंगे

कर्क राशि के जातको के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपके खर्च और मान सम्मान दोनों ही बढने वाले है। आप आज सामाजिक कार्य में भी सहभागी बनेगे। विरोधी लोग भी आज आपके व्यवहार और प्रभाव के आगे शांत रहेंगे। पारिवारिक जीवन में आज सुख शांति बनी रहेगी। परिवार के साथ आप आज कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आप आज बच्चों के भविष्य को लेकर भी कुछ निवेश कर सकते हैं या किसी योजना पर विचार कर सकते हैं। मनपसंद खान पान का भी आज आप आनंद लेंगे।

​सिंह राशि वाले जोखिम से बचें

सिंह राशि के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक है। आप जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उसमें आपको पूरी सफलता मिलेगी। भाग्य का साथ मिलने से आपको कम प्रयास से अधिक लाभ मिलेगा। आपको आज जीवनसाथी से पारिवारिक जीवन में पूरा सहयोग मिलेगा, साथ ही आप जीवनसाथी को शॉपिंग के लिए भी ले जाएंगे। आप आज अपने लिए भी कुछ खरीदारी कर सकते हैं। पिता के नाराज होने की आशंका है इसलिए इनके साथ तालमेल बनाकर रखें। जोखिम वाले निवेश से बचें। नौकरी में आज काम का दबाव बना रहेगा।

​कन्या राशि वालों को लाभ मिलेगा

कन्या राशि के लिए आज का दिन सुखद और सकारात्मक रहेगा। आपको आज कारोबार में लाभ मिलेगा। किसी व्यापारिक सौदे में आपको अच्छी डील मिल सकती है। बच्चों के साथ आपका समय आज मनोरंजक बीतेगा। छात्रों की रुचि आज पढ़ने लिखने में बनी रहेगी। आप आज निवेश के द्वारा भी लाभ अर्जित कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में माता से आपको आज विशेष सहयोग मिलेगा। नौकरी में आज महिला सहकर्मियों से आपको सहयोग मिलेगा।

​तुला राशि वाले को मानसिक परेशानी होगी

तुला राशि के लिए आज शुक्रवार का दिन मानसिक उथल पुथल वाला रहेगा। आज आपको अपने काम से काम रखना चाहिए अनावश्यक दूसरों के मामलों में उलझेंगे तो आपको परेशानी होगी। नौकरी में और कार्यक्षेत्र में किसी और की गलती की जिम्मेदारी आपके सिर आ सकती है इसलिए काम में सतर्कता बनाए रखें। वैवाहिक जीवन में आज जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम और तालमेल बना रहेगा लेकिन इनकी सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। धर्म कर्म के काम में आपका मन लगेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा कर सकते हैं। वस्त्र और आभूषण की प्राप्ति होने का योग है।

​वृश्चिक राशि वालों का प्रभाव बढ़ेगा

वृश्चिक राशि के सितारे बताते हैं कि आज आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। वैसे आज आपको अपना लंबे समय से रुका हुआ पैसा मिल सकता है। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आज आपका प्रभाव बढेगा। धर्म कर्म के काम में आप आज भाग लेंगे। पिता और पैतृक धन से आपको आज लाभ मिलेगा। शाम के समय आप आज किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लेंगे। आपको आज दीर्घकालीन निवेश के बारे में विचार करना चाहिए, भविष्य में लाभ मिलेगा। भूमि भवन खरीदने के प्रयास में सफलता मिल सकती है।

​धनु राशि वालों की कमाई होगी

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन उत्साहपूर्ण रहेगा। आप आज किसी व्यावसायिक योजना में धन लगाकर लाभ पा सकते हैं। जो जातक वस्त्रो का कारोबार करते है उनकी कमाई आज अच्छी होगी। परिवार के साथ आपका सुखद समय बीतेगा। पड़ोसियों से आपका मधुर संबंध रहेगा और इनसे आपको अपेक्षित सहयोग भी मिलेगी। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें, इन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। बड़े भाई से आपको लाभ मिलेगा।

​मकर राशि वालों को शुभ सूचना मिलेगी

आज शुक्रवार का दिन मकर राशि के लोगों के लिए मिलाजुला रहेगा। आपको सबसे पहले तो अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। जिन जातकों की पहले से स्वास्थ्य संबंधी समस्या चल है उनको अपनी सेहत के प्रति अधिक सजग रहना क्योंकि अनदेखी से परेशानी और बढ़ सकती है। संतान पक्ष की और से दिन अच्छा रहेगा, इनकी ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। जीवनसाथी के लिए आप आज कोई उपहार ले सकते हैं जिससे आपके बीच स्नेह और प्यार बढेगा। आज किसी कारण यात्रा का भी संयोग बनेगा।

​कुंभ राशि वाले कमाई से प्रसन्न होंगे

आज कुंभ राशि के सितारे बताते हैं कि आपकी कमाई में आज इजाफा होगा। आपको आज कहीं से अचानक ही धन का लाभ भी मिल सकता है। लव लाइफ आज आप प्रेमी को कोई गिफ्ट दे सकते हैं। आपके बीच प्रेम प्रगाढ़ होगा। वैवाहिक जीवन के मामले में भी आज का दिन आपके पक्ष में रहने वाला है। आपको आज नौकरी में कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। काम का दबाव अधिक रहेगा। कारोबारी जातक भी आज व्यस्त रहेंगे लेकिन कमाई अच्छी होने से मन प्रसन्न भी रहेगा।

​मीन राशि वाले पुण्य लाभ पाएंगे

मीन राशि के लिए सितारे कह रहे हैं कि आपके मन मे आज उथल पुथल की स्थिति रह सकती है। आप आज कार्यक्षेत्र और नौकरी में बदलाव के बारे में भी विचार कर सकते हैं। आपको आज परिवार के साथ कहीं घूमने का मौका मिलेगा। पड़ोसियों के व्यवहार से आपको आज खुशी मिलेगी। किसी मित्र और परिचित का आपके घर आगमन हो सकता है। दान पुण्य के काम में भी आज आप भाग ले सकते हैं। बच्चों के साथ आपका तालमेल बना रहेगा और इनसे आपको खुशी मिलेगी।


Tags:    

Similar News

-->