Aaj ka rashifal : आज का राशिफल, 8 अगस्त 2024

Update: 2024-08-08 00:44 GMT

​मेष राशि वालों को अप्रत्याशित धन की प्राप्ति होगी

आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। चंद्रमा आपकी राशि से आज छठे भाव में हैं जबकि राशि स्वामी मंगल से पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं ऐसे में आपको आज बिजनस में बड़ा लाभ मिल सकता है। सितारे कहते हैं कि आपको आज कुछ अप्रत्याशित धन की प्राप्ति हो सकती है। आपको आज परिवार के सदस्यों से भी सहयोग और सुख मिलेगा। विरोधियों और शत्रुओं पर आप आज जीत हासिल कर पाएंगे। मेष राशि के छात्रों को आज शिक्षा में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में यात्रा का संयोग बनेगा।

​वृषभ राशि वालों को अच्छी खबर मिलने का योग है

वृषभ राशि के लिए आज का दिन सुखदायी रहेगा। आप आज रुचिकर भोजन का आनंद उठा सकते हैं। लव लाइफ में आप आज प्रेमी के साथ यादगार शाम बिताएंगे और किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद भी लेंगे। आर्थिक मामलों में आपको आज विदेश और विदेशी क्षेत्र से लाभ मिलने का योग है। जो लोग घर के दूर हैं उन्हें आज घर से कोई अच्छी खबर मिलेगी। घर में किसी शुभ कार्यक्रम की योजना बन सकती है। भाई-बहनों की शादी की बात चली है तो बात पक्की हो सकती है। संतान की ओर आपको आज खुशी मिलेगी। आर्थिक मामलों में आपको किसी की बातों में आकर कोई निवेश करने से बचना चाहिए।

​मिथुन राशि वालों को आज गंभीरता से काम लेना होगा

मिथुन राशि के जातको के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको आज अपनी योजना और कार्य पर पूरा ध्यान देना होगा साथ ही आपको आज कोई महत्वपूर्ण काम निपटाना होगा। पारिवारिक जीवन में आपको आज संयम बनाए रखने की जरूरत है। किसी विवादित विषय में आपको बोलने या टिप्पणी करने से बचना चाहिए। माता की सेहत को लेकर लेकर चिंता हो सकती है। आर्थिक मामलों में दिन आपके पक्ष में रहेगा। जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई मामला चल रहा है तो उसमें आपको आज सफलता मिलेगी।

​कर्क राशि वालों को ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा

कर्क राशि के लिए आज शुक्रवार का दिन सफलतादायक रहेगा। राशि से तीसरे घर में चंद्रमा के गोचर से आपको आज किसी साहसिक फैसले लाभ मिलेगा। काम के सिलसिले में आज आप यात्रा कर सकते हैं। संतान की शिक्षा को लेकर आज कुछ तनाव हो सकता है। घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से आपको आज मार्गदर्शन और सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको आज लाभ और सहयोग मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आज की शाम और मनोरंजक बिताएंगे। अगर आप लोन लेना चाह रहे है तो आपको आज सफलता मिलेगी। वाहन सावधानी से चलाएं।

​सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन निजी संबंधों में प्रेम और सहयोग से ओत प्रोत रहेगा।। आप जोश और ऊर्जा से आज अपने काम पर ध्यान देंगे जिससे आप अपने कार्य में सफल होंगे और कुछ नई योजनाओं पर भी काम कर पाएंगे। सरकारी काम में आपको आज सफलता मिलेगी। पारिवारिक व्यवसाय में आज आपको अपने जीवनसाथी की सलाह और सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी, जिससे आपको भरपूर लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज परिवार का कोई सदस्य आपके लिए कोई सरप्राइज प्लान कर सकता है, जिसे देखकर आपका मन रोमांचित होगा।

​कन्या राशि वालों को भाग्य का सहयोग मिलेगा

कन्या राशि में आज चंद्रमा का संचार हो रहा है ऐसे में आज आप भावुक रहेगे। ऐसे में आपको आज व्यवहारिकता से काम लेने की जरूरत है नहीं तो तो लोग आपकी भावनाओं का फायदा उठाएंग। अगर आप कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी और कामकाज के क्षेत्र में आपको आज अपने अनुभव और व्यावहारिकता का लाभ मिलेगा। आज परिवार के किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ने से चिंता और परेशानी होगी धन भी खर्च होगा।

​तुला राशि वालों को निजी संबंधों पर ध्यान देना होगा

तुला राशि से आज बारहवें भाव में हो रहा चंद्रमा का संचार कह रहा है कि, व्यापारिक साझेदारी में जो कुछ भी हुआ है उसका पूरा लाभ आज आपको मिलेगा। आपने पूर्व में अपना धन शेयर में निवेश किया है तो उसका भी आपको लाभ मिलेगा। लेकिन आपके लिए आज जरूरी है कि आप अपने संबंधों का ध्यान रखें। आज कोई आपके निजी संबंधों में दरार डालने की कोशिश कर सकता है। आप अपने परिवार की सभी जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल रहेंगे। शाम का समय आप परिजनों के साथ मनोरंजन के कार्यक्रमों में बिताएंगे। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से आपको सुख और स्नेह की प्राप्ति होगी।

​वृश्चिक राशि वाले मानसिक रूप से परेशान होंगे

आज वृश्चिक राशि के जातकों को अपनी अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप आज परेशान रह सकते हैं। जिन लोगों को बीपी की समस्या है उनको आज अपनी सेहत का खास तौर पर ख्याल रहना होगा। आज आपके शत्रु कार्यक्षेत्र में आपको चुनौती दे सकते हैं और आपको किसी समस्या में डाल सकते हैं इसलिए आपको इनसे सतर्क रहने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों को आज पदोन्नति और वेतन वृद्धि मिल सकती है। आप आज प्रॉपर्टी और दीर्घकालीन निवेश से भी कमाई कर सकते हैं।

​धनु राशि वाले शुभ सूचना से प्रसन्न होंगे

धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपके लाभदायक परिणाम लेकर आ रहा है। आज आपको अपने प्रयास से बढ़कर लाभ मिलेगा। जो लोग पहले से बीमार चल रहे हैं आज उनकी सेहत में सुधार होगा। आज आपके घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। किसी शुभ सूचना से मन प्रसन्न होगा। परिवार में यदि कोई तनाव चल रहा था तो वह आज कम हो जाएगा। सलाह है कि आज दूसरे लोगों के काम में ज्यादा समय और ऊर्जा बर्बाद न करें,बल्कि अपने काम पर ध्यान दें।ॉ

​मकर राशि की लाइफ में सकारात्मक बदलाव दिखेगा

आज शुक्रवार को मकर राशि के सितारे बताते हैं कि आज आपके आज आपके जीवन में कोई सकारात्मक और महत्वपूर्ण बदलाव होगा जो आपको भविष्य में लाभ और खुशी प्रदान करेगा। अगर आप किसी प्रकार लोन लेना चाह रहे हैं आज का दिन इस काम के लिए आपके पक्ष में रहेगा। अगर जीवनसाथी बीमार चल रहा है तो आज उनकी सेहत में सुधार होगा और आपके बीच प्रेम और तालमेल भी बढेगा। आपके घर आज किसी मित्र या परिजन का आगमन हो सकता है।

​कुंभ राशि के जातकों को फंसा हुआ धन मिलेगा

कुंभ राशि के सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपका मिश्रित परिणाम देने वाला रह सकता है। आपको आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से किसी बात को लेकर शिकायत मिल सकती है। आपके लिए जरूरी रहेगा कि भावनाओं पर कंट्रोल करें और व्यावहारिकता के साथ किसी भी काम को करने का प्रयास करे। वैसे आज आपके कार्यक्षेत्र में अप्रत्याशित परिवर्तन होने की संभावना बनती नजर आ रही है, जिसका लाभ आपको भविष्य में अवश्य मिलेगा। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो आपको आज प्रयास करना चाहिए। अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है तो आज आपको वह वापस मिल सकता है।

​मीन राशि के जातक सेहत का रखें ख्याल

मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज चंद्रमा आपकी राशि से सप्तम भाव में गोचर करते हुए राहु के साथ समसप्तक योग बना रहे हैं ऐसे में आज आपको सेहत का ध्यान रखना होगा। जिन लोगों की सेहत पहले से सही नहीं है आज उनकी परेशानी और बढ़ सकती है। वैसे अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं तो वह भी आज आपको मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में आपको जीवनसाथी से पूरा सपोर्ट मिलेगा, छोटे भाई बहनों से भी आज आप सहयोग पा सकेंगे। ससुराल पक्ष से आपको लाभ और सहयोग प्राप्त हो सकता है।


Tags:    

Similar News

-->