28 जून 2022: अंक शास्त्र के माध्यम से जानिए आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर

अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है

Update: 2022-06-28 04:36 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

अंक- 1
आज आपकी तरक्की हो सकती है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आपके किए गये कार्यों में आपको सफलता जरूर मिलेगी। किसी प्रकार के झगड़े को सुलझाने का समय ठीक है। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। पत्नी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- ग्रे
अंक- 2
गैर कानूनी कार्यो से बचें। धन-सम्पत्ति और प्रेम-सम्बन्धों में ज्यादा आजादी न लें। नए कार्यों को आयाम दें। किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। आज प्रेमी के साथ डेट पर भी जा सकते हैं।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- पीला
अंक- 3
आज आप व्यवसाय और घरेलू जीवन में भी आप खतरा उठाने के लिये तैयार रहेंगे। इसके चलते आप ऑफिस या घर बदल सकते है। व्यापार में परिवर्तन योग बन रहा है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पत्नी की सेहत की चिन्ता रहेगी।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
अंक- 4
आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली है। परिवार का स्नेह मिलेगा जिंदगी में कुछ अच्छा मुकाम हासिल होगा। वाहन खरीद सकते हैं। आपको नए व्यापार से लाभ होगा या पुराना दिया उधार वसूल होगा। नियमित रूप से ध्यान करें,आप शांति का अनुभव करेंगे।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग - सफेद
अंक - 5
आज आपको अपना मन शांत रखने की जरूरत है। शेयर आदि में ज्यादा पैसा न लगाएं नहीं तो नुकसान हो सकता है। मानसिक तनाव रहेगा। कोई नया कार्य शुरू करने के लिए दिन शुभ है। परिवार में जिम्मेदारी बढ़ सकती है।
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- क्रीम
अंक - 6
सरकारी नौकरी में अड़चने आएंगी। चोट लग सकती है। जोखिम भरे कार्यों से बचें। आर्ट व म्यूजिक की तरफ रूझान बढ़ेगा। व्यवसायिक कार्यों से लाभ अवश्य मिलेगा। पेट में दर्द होने की सम्भावना है सेहत का ख्याल रखें।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- लाल
अंक- 7
आज आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। अपनी अनैतिक इच्छा पर विराम लगायें। अपने मन को संयमित करें। समय खराब है। विरोधी आज हावी रहेंगे। शांत रहें। कार्य में अपना मन लगायें।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- लेमन
अंक - 8
आज आपको कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा लेकिन आप सभी समस्याओं का सामना तथा समाधान आप दृढ़तापूर्वक करेंगे। विषम परिस्थितियों में साहस नहीं छोड़ेगे। आपका व्यक्तिव आकर्षक है। आज आप अपनी नम्र वाणी से अपने पार्टनर का दिल जीत सकते हैं। आवश्यकता है तो बस बैलेन्स करने की।
शुभ अंक - 20
शुभ रंग- फिरोजी
अंक – 9
आज परिवार के लोग आपका साथ देंगे। आपके चारों तरफ खुशियां रहेगी। आप कपड़े, गिफ्ट, आभूषण आदि की खरीदारी में व्यस्त रह सकते हैं। जरूरतमंद व बुजुर्गों की सेवा करें उनका आर्शीवाद लें आज का दिन बेहतर होगा।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- सुनहरा
Tags:    

Similar News

-->