27 जून 2022: जानिए सोमवार के दिन कौन सा होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है।

Update: 2022-06-27 04:54 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क।  अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

अंक 1

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके काम को सराहना मिलेगी और आप भाग्य के भरोसे आज के दिन को बेहतर बना पाएंगे। दांपत्य जीवन में तनाव में कमी आएगी और स्वास्थ्य सुधरेगा। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- आसमानी नीला
अंक 2
माता पिता का आशीर्वाद और सहयोग आपके कामों को आगे बढ़ाएगा। संतान को सुख की प्राप्ति होगी और आपकी लव लाइफ में भी अच्छा समय रहेगा जिसकी वजह से आज प्रियतम के साथ समय बिताने का मौका आएगा।
शुभ अंक- 20
शुभ रंग- केसरिया
अंक 3
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। हालांकि दांपत्य जीवन में तनाव देखने को मिल सकता है, जिसके लिए आपको पहले से तैयार रहना होगा और स्थिति को बढ़ने से रोकने का प्रयास करना होगा। आपके शत्रु चाह कर भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे, आप उन पर भारी पड़ेंगे।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग - गहरा हरा
अंक 4
प्रेम के मामलों में आपको सफलता मिलेगी और आपका प्रियतम प्रेम विवाह का प्रस्ताव रख सकता है। आध्यात्मिक क्षेत्र में भी आज आपको फायदा होगा। हालांकि भाग्य में थोड़ी कमी रहेगी, जिससे बनते काम अटक सकते हैं। कार्य क्षेत्र में मेहनत जारी रखें और थोड़ा इंतजार करें। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा।
शुभ अंक- 17
शुभ रंग- लाल
अंक 5
आपके लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आपकी बातों को लोगों द्वारा सराहना मिलेगी और आप महफिल की जान बनेंगे। कुछ ऐसा खास हो सकता है, जो आपको हद से ज्यादा खुशी दे। दांपत्य जीवन में प्यार की वृद्धि होगी।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- पीला
अंक 6
पारिवारिक जीवन बेहतर बनेगा और घर में सुख शांति आएगी। वहीं कार्य क्षेत्र की बात करें, तो आपको अपने काम पर फोकस करना होगा, क्योंकि आपका मन भटक सकता है। लव लाइफ में दिक्कतें आ सकती हैं।
शुभ अंक- 25
शुभ रंग- बैंगनी
अंक 7
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। किसी यात्रा पर जाने की प्लानिंग होगी। संपत्ति खरीदने की दिशा में कोई प्रयास कर सकते हैं। प्रेम जीवन बेहतर रहेगा और प्यार भरी बातों से अपने प्रियतम का मन मोह लेंगे। संभव है उन्हें अपने घरवालों से मिलवाएं।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला
अंक 8
शत्रुओं से सावधान रहें, क्योंकि वे आपके विरुद्ध खड़े हो सकते हैं। स्वास्थ्य कष्ट होने की भी संभावना है। दांपत्य जीवन थोड़ा नीरस रहेगा। कार्य क्षेत्र में स्थितियाँ आपके पक्ष में रहेंगी। ख़र्च अधिक रहेंगे।आज का दिन आपके लिए अच्छा बीतेगा। आपको अपने काम के प्रति थोड़ा अधिक संजीदा होना होगा।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- समुद्री हरा
अंक 9
आपके जीवन में कोई नया व्यक्ति दस्तक दे सकता है, जो आपके काफी करीब आएगा। प्यार के मामलों में आज का दिन बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में भी आज का समय अच्छा रहने वाला है और आपके प्रियतम को कोई उपलब्धि मिल सकती है।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- नारंगी
Tags:    

Similar News

-->