जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

अंक 1
दिन आपके लिए शुभ फलदायक रहने वाला होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। प्रेमी के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए शुभ दिन है। दिन के खत्म होते ही कोई बात आपको परेशान कर सकती है,शांति बनाए रखें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- पीला
अंक 2
परिवार संग आपका ज्यादा समय बीतेगा। दिन के समय में आप जोश और ऊर्जा से भरे रहेंगे। लेकिन आपको ज्यादा आत्मविश्वास से बचना होगा। निर्णय लेने से पहले जांच लें। आपके रूतबे से लोग प्रभावित होंगे और सम्मान भी मिलेगा। व्यापारिक यात्रा से फायदा होगा। कोई नया सौदा हो सकता है।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- नारंगी
अंक- 3
आपके लिए आज का दिन धन लाभ के लिए उपयुक्त रहेगा। धार्मिक कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग लेंगे। अपने खर्चों का आप सही तरीके से प्रबंधन कर पाएंगे। अत्यधिक क्रोध पारिवारिक रिश्तों में दरार डाल सकता है।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- हल्का नीला
अंक 4
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला होगा। दोस्तों का सहयोग प्राप्त होगा। जोश और बुद्धि के कारण रूके हुए काम आगे बढ़ेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में रूकावटें आ सकती है। प्रेमी को खुश करने के लिए अधिक प्रयास करने पड़ेंगे।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- हल्का पीला
अंक 5
धन लाभ के संकेत है। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन शुभ रहने वाला होगा। वहीं बिजनेस में आर्थिक उन्नति हो सकती है। आफिस के सहकर्मियों से सचेत रहें,कोई भी आपके कार्य को गलत तरीके से पेश कर सकता है। भविष्य संबंधी योजना बनाने में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला
अंक 6
बजट बना कर चलेंगे तो फायदे में रहेंगे। आने वाले दिनों में खर्चें बढ़ सकते है। विवाह तय हो सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- गुलाबी
अंक 7
विवाहित जीवन में अनबन रहेगी। जमीन जायदाद से फायदा मिलने की संभावना है। आफिस से आया फोन आपकी दिनचर्या बदल सकता है। मित्र से बातचीत करें, मन हल्का होगा।
शुभ अंक- 25
शुभ रंग- हरा
अंक 8
परीक्षा में सफलता मिलेगी। धन का ध्यान पूर्वक प्रयोग करें। ज्यादा फायदे के चक्कर में नुकसान भी हो सकता है। महिलाओं के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- केसरिया
अंक 9
मन अशांत रहेगा और मन की शांति के लिए भगवान का ध्यान करें या कोई अच्छा कार्य करने का प्रयास करें। व्यर्थ की वस्तुओं में खर्चा होगा। पति पत्नी के बीच आपसी तालमेल कम रहेगा।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- हल्का नीला
Tags: