17 या 18 कब है होली.....जानें होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन का पर्व मनाया जाता है। इसके अगले दिन चैत्र माह की प्रतिपदा तिथि को रंगोत्सव मनाते हैं। होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। होली से 8 दिन पहले होलाष्टक लग जाते हैं, इस दौरान शुभ कार्यों की मनाही होती है।

Update: 2022-03-07 05:30 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन का पर्व मनाया जाता है। इसके अगले दिन चैत्र माह की प्रतिपदा तिथि को रंगोत्सव मनाते हैं। होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। होली से 8 दिन पहले होलाष्टक लग जाते हैं, इस दौरान शुभ कार्यों की मनाही होती है।

17 या 18 कब मनाई जाएगी होली-
होलिका दहन फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होता है। इस साल पूर्णिमा तिथि 17 मार्च को है। ऐसे में होलिका दहन 17 मार्च को होगा, इसके अगले दिन चैत्र मास की प्रतिपदा तिथि को रंग वाली होली होती है। इस साल रंग वाली होली 18 मार्च को है।
होलिका दहन 2022 शुभ मुहूर्त-
पूर्णिमा तिथि 17 मार्च को दोपहर 1 बजकर 29 मिनट से शुरू होकर 18 मार्च की दोपहर 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 17 मार्च को रात 09 बजकर 20 मिनट से देर रात 10 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। होलिका दहन के लिए करीब 01 घंटा 0 मिनट का समय लगेगा।
कब करें होलिका दहन-
होलिका दहन पूर्णिमा तिथि को प्रदोष काल के समय करना चाहिए। भद्रा रहित, प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन के लिए शुभ माना जाता है। अगर ऐसा योग नहीं है तो भद्रा समाप्त होने के बाद होलिका दहन किया जा सकता है। भद्रा के दौरान होलिका दहन करना वर्जित होता है।


Tags:    

Similar News

-->