15 अप्रैल 2022: अंक शास्त्र के माध्यम से जानिए आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर

जनता से रिश्ता वेबडेस्क।  अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

अंक- 1
किसी नए कार्य के बारे में सोच सकते हैं। निर्णय लेने से पहले जांच लें। आपके रूतबे से लोग प्रभावित होंगे और सम्मान भी मिलेगा। व्यापारिक यात्रा से फायदा होगा। कोई नया सौदा हो सकता है।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- हल्का नीला
अंक- 2
मित्रों से मुलाकात मन हल्का करेगी। विवाहित जीवन में अनबन रहेगी। जमीन जायदाद से फायदा मिलने की संभावना है। ऑफिस से आया फोन आपकी दिनचर्या बदल सकता है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला
अंक- 3
नए साल के पहले दिन का घर रहकर आनंद ले सकते हैं। धन को ध्यान पूर्वक प्रयोग करें। ज्यादा फायदे के चक्कर में नुकसान भी हो सकता है। महिलाओं के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।
शुभ अंक- 42
शुभ रंंग- हल्का नीला
अंक- 4
आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। बजट बना कर चलेंगे तो फायदे में रहेंगे। आने वाले दिनों में खर्चें बढ़ सकते है। विवाह तय हो सकता है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- हल्का पीला
अंक- 5
आज नए साल में प्रेमी के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। पार्टनरशिप में नए व्यापार की शुरूआत हो सकती है। विद्यार्थियों के लिये शुभ दिन हैं।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- लेमन
अंक-6
आज प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में रुकावटें आ सकती है। प्रेमी को खुश करने के लिए अधिक प्रयास करने पड़ेंगे। स्फुर्ति और बुद्धि के कारण रूके हुए काम आगे बढ़ेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- गुलाबी
अंक- 7
अत्यधिक क्रोध भाई बहन के रिश्तों में दरार डाल सकता है। धर्म-कर्म के कामों में मन लगेगा। लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। अपने खर्चों का आप सही तरीके से प्रबंधन कर पाएंगे। घर का नवीकरण करा सकते है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- केसरिया
अंक- 8
आर्थिक उन्नति हो सकती है। ऑफिस के सहकर्मियों से सचेत रहें, कोई भी आपके कार्य को गलत तरीके से पेश कर सकता है। भविष्य संबंधी योजना बनाने में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक- 25
शुभ रंग- हरा
अंक- 9
आज व्यर्थ की वस्तुओं में खर्चा हो सकता है। पति पत्नी के बीच आपसी ताल मेल कम रहेगा। मन अशांत रहेगा मन की शांति के लिए धर्मिक स्थानों में जाएं या कोई अच्छा कार्य करें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- भूरा
Tags: