इन राशियों पर 11 अक्टूबर तक इ मेहरबान रहेंगे शनिदेव

आमतौर पर लोगों के मन में धारणा है

Update: 2021-07-13 09:08 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| आमतौर पर लोगों के मन में धारणा है कि शनिदेव हमेशा अशुभ फल ही देते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है बल्कि शनिदेव जातक को उसके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को कर्म फलदाता माना जाता है। अच्छे कर्म करने वालों को शनिदेव शुभ और गलत काम करने वालों को शनिदेव दंड देते हैं। वर्तमान में शनि मकर राशि में वक्री अवस्था में हैं। इस अवस्था में शनिदेव 11 अक्टूबर तक रहेंगे। जानिए इस दौरान किन राशियों को मिल सकते हैं अच्छे परिणाम-

1. वृषभ- 11 अक्टूबर तक वृषभ राशि वालों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। शनि की व्रकी अवस्था आपके लिए शुभ साबित हो सकती है। इस दौरान आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने के साथ कार्यक्षेत्र में प्रशंसा हो सकती है। अटके हुए कार्य पूरे होंगे।

2. कर्क- शनि की वक्री अवस्था के दौरान आपको मेहनत का पूर्ण फल मिलने के योग बन सकते हैं। इस दौरान आप जिस काम को करना चाहेंगे, उसमें सफलता हासिल हो सकती है।

3. सिंह- वक्री शनि की अवस्था में आपको करियर में तरक्की मिलने के योग बनेंगे। कार्यों में सफलता हासिल हो सकती है। यह समय आपके आर्थिक मोर्चे पर भी लाभकारी साबित हो सकता है।

4. कन्या- वक्री शनि के प्रभाव से आपको धन लाभ हो सकता है। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

5. मीन- मीन राशि वालों को इस दौरान नौकरी और व्यापार में सफलता हासिल हो सकती है। धन लाभ के योग बनेंगे। नए काम की शुरुआत उत्तम रहेगी। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।  

Tags:    

Similar News

-->