अलवर शहर में चाचा ने 6 साल की भतीजी से किया रेप
अलवर: अलवर शहर में गुरुवार को 6 साल की मासूम से उसी के चाचा ने रेप कर लहुलूहान कर दिया। बच्ची को रात करीब 8 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद रात करीब 9 बजे बड़ी संख्या में लोग घंटाघर और कोतवाली के बाहर पहुंच गए और सड़क जाम कर दी। सीटी …
अलवर: अलवर शहर में गुरुवार को 6 साल की मासूम से उसी के चाचा ने रेप कर लहुलूहान कर दिया। बच्ची को रात करीब 8 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद रात करीब 9 बजे बड़ी संख्या में लोग घंटाघर और कोतवाली के बाहर पहुंच गए और सड़क जाम कर दी। सीटी सीओ आए तो उनको घेर लिया और नारेबाजी करते रहे की अपराधी को फांसी दो, फांसी दो। पुलिस ने देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
अलवर एसपी आनंद शर्मा ने बताया- नाबालिग के माता मजदूरी करती है, पिता की 10 महीने पहले मौत हो गई थी।। आरोपी भी मजदूरी करता है। जब मा देर शाम को मजदूरी कर लौटी तो नाबालिग लहुलूहान हालत में मिली। उसके प्राइवेट पार्ट से खून बहता मिला। तब उसे तुरंत अस्पताल लेकर आए। नाबालिग से उसके परिवार में चाचा ने ही रेप किया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।