देश के युवा अरुण जेटली से प्रेरणा लें : संगीता जेटली

Update: 2024-08-24 08:59 GMT
नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर उनकी पत्नी संगीता जेटली ने कहा कि आज के युवाओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्हें गए हुए 5 साल हो गए। मुझे पार्टी और जानकारों से यही अपेक्षा है कि इनकी जो अच्छी बातें थी वह युवाओं को बताई जाएं।
संगीता जेटली ने कहा, युवा उनके मार्गदर्शन पर चलें। स्वर्गीय अरुण जेटली में सब्र बहुत था। वह बड़े आराम से बात करके हर समस्या का हल निकालते थे। वह बहुत ध्यान से सामने वाले की बात सुनते थे और समस्या का हल निकालते थे। इसलिए, आज के युवा जो धैर्य जल्दी ही खो देते हैं, उन्हें धैर्य रखने की जरूरत है।
वहीं, दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, हम लोगों ने बहुत जल्दी ही अरुण जेटली को खो दिया। पांच साल पहले उन्होंने यह संसार छोड़ा। लेकिन अरुण जेटली के दिखाए रास्ते पर हम लोग आज भी चल रहे हैं।
आज हम उन्हें याद कर रहे हैं। आज इस स्टेडियम को लोग अरुण जेटली स्टेडियम के नाम से जानते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत-बहुत धन्यवाद। तिवारी ने कहा कि इस स्टेडियम के निर्माण में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है। वह खेलों के प्रति भी इतने समर्पित रहे जैसे राजनीति में थे। वह दिल्ली की प्रगति के लिए समर्पित रहे हैं आज हम लोग यहां इकठ्ठा हुए हैं और अपनी ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
बता दें कि अरुण जेटली ने दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई की थी। फिर छात्र राजनीति में आए। आगे वकालत की पढ़ाई की। धीरे-धीरे सक्रिय राजनीति में दाखिल हुए। जेटली की छवि कुछ ऐसी थी कि सदन में जब वह बोलते थे तो विपक्षी सांसद भी ध्यान से सुनते थे। पांच साल पहले जब उनका देहांत हुआ, उस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था, आज मैंने एक अहम दोस्त खो दिया है।
Tags:    

Similar News

-->