श्रीलंका: बारिश से जुड़ी घटनाओं के कारण 22 हजार से ज्यादा लोग विस्थापित

Update: 2024-10-13 03:23 GMT
कोलंबो: श्रीलंका में बारिश से जुड़ी घटनाओं जैसे बाढ़, तेज हवाएं, पेड़ गिरने और बिजली गिरने के कारण 22 हजार से ज्यादा लोग विस्थापित हुए हैं। बारिश के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने शनिवार को श्रीलंका के आपदा प्रबंधन केंद्र (डीएमसी) के हवाले से बताया कि सात अक्टूबर से शनिवार सुबह तक दक्षिण एशियाई देश के 11 जिलों में 5 हजार 348 परिवारों के 22 हजार 64 लोग विस्थापित हुए हैं।
श्रीलंका के आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार, पानी से भरे धान के खेत में एक व्यक्ति डूब गया है। 120 घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।
बता दें कि इसी साल जून में श्रीलंका में बाढ़ और बारिश से संबंधी घटनाओं में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई थी और छह अन्य लापता बताए हो गए थे। भारी बारिश के कारण आई बाढ़ की वजह से स्कूल भी बंद कर दिए गए थे।
मूसलाधार बारिश के कारण कई जगहों पर भारी तबाही हुई थी। कई घरों, खेतों और सड़कों पर पानी भर गया था। अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर बिजली आपूर्ति भी रोक दी थी।
आपदा प्रबंधन केंद्र ने एक बयान में कहा था कि राजधानी कोलंबो और सुदूर रतनपुरा जिले में छह लोगों की बहने और डूबने से मौत हो गई थी, जबकि पहाड़ों से मिट्टी कट कर मकानों पर गिरने से तीन अन्य लोगों की जान चली गई थी। वहीं पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई थी। 400 मकान भी क्षतिग्रस्त हुए थे।
Tags:    

Similar News

-->