हैदराबाद: भारत के जी साई कार्तिकेय रेड्डी और विष्णुवर्धन ने हैदराबाद के जुबली इंटरनेशनल सेंटर में ITF वर्ल्ड टूर टेनिस 15K चैंपियनशिप में मेन्स डबल्स का खिताब जीत लिया है।
शनिवार को खेले गए फाइनल में, भारतीय जोड़ी ने अपने ही देश के ईशाक इकबाल और देव जाविया को सीधे सेटों में 6-1, 6-4 से हराकर खिताब अपने नाम किया।