पुणे के कोंढवा थाना क्षेत्र में गैंगरेप के आरोपियों का पुलिस ने जारी किया स्केच

Update: 2024-10-05 03:06 GMT
पुणे: पुणे के कोंढवा थाना क्षेत्र में बीती रात एक 21 वर्षीय युवती के साथ हुए सामूहिक बलात्कार के मामले में कोंढवा पुलिस ने पीड़िता की निशानदेही पर दो आरोपियों का स्केच जारी किए हैं। साथ ही पुलिस ने आम लोगों से संदिग्धों के बारे में जानकारी देने की अपील की है।
कोंढवा पुलिस ने एक नोट में दो संदिग्धों का स्केच जारी करते हुए लिखा, “ये संदिग्ध आरोपी कोंढवा पुलिस स्टेशन के मामला संख्या 1122/2024 में वांछित हैं, यदि उन्हें देखा जाता है तो कृपया वरिष्ठ पुलिस पर्यवेक्षक कोंढवा पुलिस स्टेशन विनय पाटणकर मोबाइल नंबर 8691999689 पुलिस पर्यवेक्षक अपराध शाखा के मोबाइल नंबर. 8275200947/9307545045 पुणे पुलिस नियंत्रण कक्ष 020-26122880 से संपर्क करें।”
बता दें कि गुरुवार की रात करीब 11 बजे पीड़िता अपने एक दोस्त के साथ पुणे के बोपदेव घाट घूमने गई थी। बताया जा रहा है कि उसी दौरान 3 अज्ञात लोगों ने पीड़िता की दोस्त को कपड़े से बांध दिया। इसके बाद पीड़िता को पकड़ कर जबरदस्ती उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। इसके बाद सभी अपराधी घटनास्थल से भाग गए। सुबह करीब 5 बजे पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को भांपते हुए तुरंत इस मामले को दर्ज किया। साथ ही गंभीर मामले की वजह से यथाशीघ्र इस मामले को क्राइम ब्रांच को दे दिया गया। पुणे पुलिस की क्राइम ब्रांच आरोपियों की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि क्राइम ब्रांच की 10 टीमें तीनों आरोपियों की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार पीड़िता फिलहाल अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज जारी है। वह अभी होश में है। पुलिस अधिकारी पीड़िता का बयान दर्ज करने की प्रक्रिया में हैं।
Tags:    

Similar News

-->