पेरिस ओलंपिक मेडल टैली : शीर्ष पर चीन, भारत 53वें स्थान पर

Update: 2024-08-04 05:34 GMT
पेरिस: चीन ने मेडल टैली में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। पेरिस ओलंपिक खेलों की विभिन्न प्रतियोगिताओं में उसने अब तक 16 स्वर्ण सहित 37 पदक हासिल किए हैं। आज ओलंपिक का नौवां दिन है। चीन ने 16 स्वर्ण पदकों के अलावा 12 रजत और 9 कांस्य पदक जीते हैं। अमेरिका 14 स्वर्ण, 24 रजत और 23 कांस्य सहित कुल 61 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है।
मेजबान फ्रांस 12 स्वर्ण, 14 रजत और 15 कांस्य पदकों के साथ कुल 41 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गया है। ऑस्ट्रेलिया 12 स्वर्ण, 8 रजत और 7 कांस्य के साथ कुल 27 पदकों संग चौथे स्थान पर है। ग्रेट ब्रिटेन 10 स्वर्ण, 10 रजत और 13 कांस्य पदकों के साथ पांचवें स्थान पर हैं। तीन कांस्य पदकों के साथ, भारत तालिका में 53वें स्थान पर खिसक गया।
Tags:    

Similar News

-->