पति-पत्नी के बीच झगड़े को खत्म करने के लिए वास्तु के इन नियमों का जरूर करें पालन

पति और पत्नी एक दूसरे के पूरक होते हैं। जीवन निर्वाह के लिए दोनों का संग बेहद जरूरी है। हालांकि, एक साथ रहने के चलते कई बार पति-पत्नी के बीच अनबन हो जाती है।

Update: 2022-01-25 01:30 GMT

पति और पत्नी एक दूसरे के पूरक होते हैं। जीवन निर्वाह के लिए दोनों का संग बेहद जरूरी है। हालांकि, एक साथ रहने के चलते कई बार पति-पत्नी के बीच अनबन हो जाती है। सामान्यतः विचारों में मतभेद, इच्छा पूरी नहीं होने की वजह से अनबन, झगडे और विवाह होते हैं। ज्योतिषों की मानें तो विवाह पूर्व वर और वधु दोनों का कुंडली मिलान अनिवार्य है। अगर बिना कुंडली मिलान के शादी की जाती है, तो विवाह उपरांत वैवाहिक जीवन में परेशानी आती है। अतः नजदीक के प्रकांड पंडित या ज्योतिष से अपनी कुंडली मिलान जरूर करवाएं। इससे विवाह उपरांत वैवाहिक जीवन की भी जानकारी मिल जाती है। किसी प्रकार के दोष लगने पर ज्योतिष निवारण करने की सलाह देते हैं। वहीं, वास्तु से भी पति-पत्नी के बीच अनबन, झगड़े और विवाद को समाप्त किया जा सकता है। पति-पत्नी के बीच झगड़े और विवाद को दूर करने के लिए वास्तु के इन नियमों का जरूर पालन करें। आइए जानते हैं-

-वास्तु जानकारों की मानें तो विवाहित दंपत्ति का बेड़रूम हमेशा उत्तर दिशा में रहना चाहिए। इससे पति और पत्नी के बीच आपसी प्रेम बढ़ता है। दोनों के बीच निकटता और मधुरता आती है। साथ ही संतान की भी प्राप्ति होती है।

-वास्तु की मानें तो उत्तर दिशा संभव न रहने पर दक्षिण पश्चिम दिशा में शयन कक्ष रहना शुभ होता है। इसके लिए उत्तर या दक्षिण-पश्चिम दिशा में बेडरूम बनाएं।

-वास्तु में कमरे की दीवारों का भी ख्याल रखा जाता है। इसके लिए कमरे की दीवारों का रंग पिंक रखें। साथ ही लैवेंडर कलर के परदे लगाना उचित होता है।

इससे दंपत्ति के बीच प्यार बढ़ता है।

-घर के दक्षिण पश्चिम दिशा में लाल रंग की मोमबत्तियां जलाएं। आप चाहे तो लिविंग रूम में भी मोमबत्तियां जला सकते हैं। इससे रूम में सकारात्मक ऊर्जा का संचरण होता है। विवाहित दंपत्ति वास्तु के इन नियमों का जरूर पालन करें।



Tags:    

Similar News

-->