अशोका पॉमेडौज पुराना धमतरी रोड डूंडा में बह रही भक्ति रस की अविरल धारा

Update: 2025-02-11 02:10 GMT

रायपुर। अशोका पॉमेडौज पुराना धमतरी रोड डूंडा रायपुर में भक्ति रस की अविरल धारा बह रही है। भागवत किंकर कथा वाचक पंडित श्री कृष्णा गौड़ शास्त्री के मुखारविंद से भक्त श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कर रहे हैं। 9 से 15 फरवरी तक दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक पंडाल में भक्ति के सागर में भक्ति गोता लगाएंगे। 9 फरवरी सुबह 10 बजे शोभायात्रा के साथ भागवत कथा की शुरुआत की गई। हवन,पूर्णाहुति व प्रसादी 16 फरवरी रविवार को मध्यान 12 बजे से होगी।

राजीव अग्रवाल, छगनलाल मुंदड़ा, सरल मोदी, राजेश अटलानी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रथम दिवस

9 फरवरी रविवार

श्रीगणेश पूजन, भागवत शोभायात्रा व माहात्म्य कथा का रसपान भक्तों ने किया। द्वितीय दिवस 10 फ़रवरी सोमवार को

कुन्ती स्तुति, भीष्म स्तुति, भगवान शुकदेव जी आगमन, कपिलोपाख्यान हुआ। तृतीय दिवस 11 फ़रवरी मंगलवार

भक्त ध्रुव,प्रह्लाद चरित्र, पुरंजनोपाख्यान् व भगवान नरसिंह प्राकट्य होगा। चतुर्थ दिवस 12 फ़रवरी बुधवार को

गजेन्द्र मोक्ष,समुद्र मन्थन, वामन अवतार,श्री राम व श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का भक्तिमय आयोजन होगा। पंचम दिवस

13 फ़रवरी गुरूवार को

श्री कृष्ण बाल लीलायें, भगवान का नाम करण,कालिय मर्दन,गोवर्धन पूजन, छप्पन भोग दर्शन का आयोजन होगा। छठवें दिवस 14 फ़रवरी शुक्रवार को

महारास लीला, श्रीकृष्ण मथुरा गमन, गोपी उद्धव संवाद, रूक्मणी मंगल का आयोजन होगा। सप्तम् दिवस

15 फ़रवरी शनिवार को

सुदामा चरित्र,कुरुक्षेत्र में राधा-कृष्ण का मिलन,भगवान शुकदेव विदाई, व्यास पूजन होगा। अष्टम दिवस

16 फ़रवरी रविवार

हवन पूर्णाहूति, प्रसादी का आयोजन होगा।

Tags:    

Similar News

-->