गजब: इस कुंड में ताली बजाने से आ जाता है गर्म पानी, जानिए इसका रहस्यमय बाते

Update: 2020-09-09 11:06 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क|झारखंड 15 नवंबर को अपना 17वां स्थापना दिवस मनाएगा। इस मौके पर हम आपको यहां की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आपको अजीब लगेगा। पर है यह बिल्कुल सच। यहां एक ऐसी जगह है जहां मंदिर में एक शिवलिंग का 24 घंटे अपने आप जलाभिषेक होता है। वहीं, एक ऐसा भी स्थान है, जहां तालाब के पानी के ऊपर आग नजर आती है। 

मां गंगा की प्रतिमा से निकलती है जल की धारा...

-सबसे पहले जानते हैं जलाभिषेक की कहानी। दरअसल, यहां रामगढ़ जिले में एक टूटी झरना मंदिर है।
जहां 365 दिन 24 घंटे शिवलिंग पर जलाभिषेक होता रहता है। वो भी अपने आप।
-मंदिर में मां गंगा की प्रतिमा से जल की धारा निकलती है, जो सीधे शिवलिंग पर गिरती रहती है। यह जल की धारा कहां से आती है, यह आज भी रहस्य बना हुआ है।
-खास बात यह भी है कि इस मंदिर के पास दो हैंडपंप एेसे भी हैं, जिन्हें बिना चलाए ही लगातार मोटी धार के साथ पानी गिरता रहता है। इस हैंडपंप में हैंडल भी नहीं लगाए गए हैं।पानी के ऊपर दिखती है आग
-बोकारो जिले के चंदनकियारी ब्लॉक के तालगड़िया के आसपास के कई गांवों के लोग मिथेन गैस के रिसाव से परेशान हैं। इन गांवों में कहीं भी आग धधकने लगती है।
-ग्रामीण चूल्हा जलाने से भी डरते हैं। गांवों में पानी के मुख्य स्रोत हैंडपंप, कुआं, तालाब आदि से गैस का रिसाव अक्सर होता है और पानी के ऊपर आग दिखने लगती है।
-गैस रिसाव के कारण लोग डर-डरकर हैंडपंप से भी पानी भरते हैं। लोगों का कहना है कि कब यहां पानी के साथ गैस रिसाव हो जाएगा कहा नहीं जा सकता है। आग भी लग जाती है।

देखिए फोटोज। साथ ही पढ़िए ताली बजाने पर निकलता है पानी ...ताली बजाने पर निकलता है पानी-यहां बोकारो जिले में एक ऐसा जल कुंड है, जहां ताली बजाने पर तेजी से पानी बाहर निकलता है। लोगों का तो यह भी मानना है कि इसमें नहाने से चर्म रोग दूर होते हैं।
-यहां गर्मियों में ठंडा और सर्दियों में गर्म पानी निकलता है। कुंड से निकलने वाला पानी जमुई नामक छोटी नाले से होते हुए गरगा नदी में मिलता है।
-इसे दलाही कुंड के नाम से जाना जाता है। कंक्रीट की दीवारों से घेरा हुआ छोटा जलाशय। बेहद साफ और औषधीय गुणों वाला है

https://jantaserishta.com/news/the-worlds-weirdest-plants-which-are-very-scary-in-appearance/

Similar News