पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने बर्दवान से जैश-ए-मोहम्मद के एक सदस्य को किया गिरफ्तार

Update: 2026-07-31 10:11 GMT
कोलकाता: पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक युवक को आंतकवादी होने के शक में गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पूर्वी बर्दवान जिले के बर्दवान शहर के घनी आबादी वाले इलाके से की गई है।
एसटीएफ के सूत्रों के मुताबिक, कश्मीर का रहने वाला हामिद मंडल नामक यह युवक कथित तौर पर आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से जुड़ा है। हालांकि, पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि वह कोई नकली नाम इस्तेमाल कर रहा था या नहीं। गिरफ्तारी के बाद उसे बर्दवान शहर की जिला अदालत में पेश किया जाएगा और सरकारी वकील उसकी पुलिस कस्टडी की मांग करेंगे।
जैश-ए-मोहम्मद का यह संदिग्ध सदस्य दुर्गापुर एक्सप्रेसवे के पास बर्दवान की एक पॉश हाउसिंग सोसाइटी 'रेनेसां कॉम्प्लेक्स' से गिरफ्तार किया गया। वह उस हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में किराए का फ्लैट लेकर रह रहा था।
शुरुआती जांच में एसटीएफ अधिकारियों को पता चला है कि बर्दवान में बसने से पहले हामिद मंडल कोलकाता के उत्तरी बाहरी इलाके न्यूटाउन में भी इसी तरह किराए के मकान में रहता था। इस मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया कि राज्य पुलिस के लिए चिंता की बात यह है कि न्यू टाउन में हामिद मंडल जिस किराए के मकान में रहता था, वह मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के घर से बहुत दूर नहीं था।
आगे यह भी पता चला है कि एसटीएफ के अधिकारियों ने हामिद मंडल के पास से मुख्यमंत्री के रोजाना के शेड्यूल से जुड़े कुछ दस्तावेज बरामद किए हैं। उसके पास से कुछ अन्य वीवीआईपी की यात्रा से जुड़ी जानकारी भी मिली है।
जांच अधिकारियों को यह भी जानकारी मिली है कि आईएसआई से ट्रेनिंग लेने वाला आतंकवादी हामिद काफी समय पाकिस्तान में बिता चुका है। काफी समय तक उसने पश्चिम बंगाल में जैश-ए-मोहम्मद के हैंडलर के तौर पर काम किया। उसका मुख्य काम मुस्लिम युवाओं का ब्रेनवाश करके उन्हें आतंकवादी संगठनों में शामिल होने के लिए उकसाना और फिर ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान भेजना था।
इस बीच, जांच अधिकारियों ने न्यू टाउन और बर्दवान में उन मकान मालिकों से भी पूछताछ शुरू कर दी है जिन्होंने हामिद को अपने फ्लैट किराए पर दिए थे। वे उन पहचान पत्रों की भी जांच कर रहे हैं जो हामिद ने फ्लैट किराए पर लेते समय मकान मालिकों को दिए थे।
Tags:    

Similar News