इन टीवी एक्टर्स ने खुद ही बनाई मिट्टी से इकोफ्रेंडली गणेश जी...किसी ने घर पर...किसी ने सेट पर बनाए

Update: 2020-08-22 09:31 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ये साल कई कारणों से पिछले साल से काफी अलग है। जहां हर साल सड़कों में धूमधाम से पंडाल लगाए जाते थे वहीं इस साल महामारी के चलते सभी अपने घरों में इस पर्व को मनाने वाले हैं। इसी बीच कई टीवी एक्टर्स ने पर्यावरण का भी ख्याल रखते हुए घर पर ही मिट्टी से गणेश जी बनाए हैं।

परिवार की मदद से बनाई गणेश जी की मूर्तिः करणवीर

करणवीर पिछले 46 सालों से घर में बप्पा का स्वागत करने के इस ट्रेडिशनल को फॉलो कर रहे हैं। मगर इस साल एक्टर ने अपने घर पर ही मिट्टी से गणेश जी की मूर्ति बनाकर नया उदाहरण सेट किया है। महामारी और मदर अर्थ के लिए एक्टर ने इको फ्रेंडली मूर्ति बनाई है जिसमें उन्हें परिवार का भी साथ मिला। इस बारे में एक्टर ने बताया, शुरुआत में हम कोविड के डर से इस साल घर में स्थापना करने की नहीं सोच रहे थे। मगर फिर मैंने अपने दोस्तों करण वाही, ऋत्विक धनजानी और राकेश बापत को अपनी खुद की मूर्ति बनाते देखा। वो पिछले कई सालों से ऐसा करते आ रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/CEKHz9PgGXd/?utm_source=ig_embed

https://www.instagram.com/p/CELZhq0gidQ/?utm_source=ig_embed

करण वाही ने घर पर और सेट पर बनाए इको फ्रेंडली गणेश जी

करण वाही इस साल अपने घर पर स्थापना नहीं कर रहे हैं मगर उन्होंने घर पर क्ले के जरिए मूर्ति बनाई है। उन्हें लगा था ये काफी मुश्किल होने वाला है मगर बाद में उन्होंने अपने शो के सेट पर भी एक मूर्ति तैयार की है। करण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें पोस्ट की है जिनमें वो डेडिकेशन के साथ इकोफ्रेंडली गणेश तैयार कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/CD3KDrZsqpM/?utm_source=ig_embed

https://www.instagram.com/p/CEEdXJxsXtP/?utm_source=ig_embed

ऋत्विक ने दी लोगों को प्रेरणा

एक्टर ऋत्वित धनजानी ने 15 अगस्त से ही घर पर प्रतिमा बनानी शुरू कर दी थी। उनका कहना है कि वो घर पर गणेश जी की स्थापना करने से खुद को नहीं रोक सकते हैं। ऋत्विक ने ना महज खुद मूर्ति बनाई बल्कि करणवीर को भी क्ले दी जिससे वो अपने घर पर इको फ्रेंडली गणेश जी बना सकें।

https://www.instagram.com/p/CEAPZIOjNZS/?utm_source=ig_embed

https://jantaserishta.com/news/fans-appealed-to-dislik-shahrukh-khans-upcoming-film-trailer-uploaded-pathan-fake-trailer-on-tube-not-released-yet/

Similar News