अनुपम खेर की 'तन्वी द ग्रेट' का गाना हुआ वायरल, आर्मी अफसर खुद कर रहे फॉरवर्ड
मुंबई: अभिनेता अनुपम खेर अक्सर सोशल मीडिया के जरिए फिल्मों और निजी जिंदगी से जुड़ी जानकारियां शेयर करते रहते हैं। गुरुवार को उन्होंने फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' के गाने 'सेना की जय जय हो जाए' को मिल रही प्रतिक्रिया को लेकर धन्यवाद दिया।
अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर गाने 'सेना की जय जय हो जाए' का वीडियो शेयर किया। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया कि उनके इस गाने को सेना के जवान न सिर्फ पसंद कर रहे हैं, बल्कि वे इसे फॉरवर्ड भी कर रहे हैं।
अभिनेता ने लिखा, "मुझे हमारी फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' के इस गाने का वीडियो बहुत सारे रक्षा कर्मियों और सेना के अफसरों से फॉरवर्ड मिल रहा है।" अनुपम खेर ने सेना कर्मियों की तरफ से मिल रहे मैसेज पर लिखा, "भारत के असली जेन-जी के लिए एक कमाल का जेन-जी गाना है।"
अनुपम खेर ने लिखा, "कल मैंने लद्दाख की एक लड़की का वीडियो देखा, जो खुद को जेन-जी बता रही थी और सेना के जवानों से बहुत बदतमीजी से बात कर रही थी। ये देखकर मुझे बहुत दुख हुआ। फिर मैंने सोचा कि क्यों न 'तन्वी द ग्रेट' का ये गाना शेयर करूं - जिसे हमारे सेना के अफसर खुद इतना पसंद कर रहे हैं और आगे भेज रहे हैं। क्योंकि असली जेन-जी सिर्फ एटिट्यूड का नाम नहीं है। असली जेन-जी का मतलब है हिम्मत, अनुशासन, सेवा और इज्जत। लीजिए - 'सेना की जय-जय हो जाए। जय हिंद।'"
फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' का देशभक्ति गीत 'सेना की जय जय हो जाए' (या 'सेना की जय') भारतीय सशस्त्र बलों के साहस और बलिदान को समर्पित गाना है। एम. एम. कीरावानी हैं, जिन्होंने इस गीत को अनुपम खेर के निर्देशन की 'आत्मा' बताया है।
शुभांगी दत्त और अभिनेता करण टैकर (जो फिल्म में एक सैनिक और पिता की भूमिका में हैं) नजर आए हैं। इसमें बच्चों और सैनिकों के साथ नृत्य के माध्यम से सेना के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई है।