उद्धव ठाकरे हिंदुत्व की राह से भटके, इसलिए टूट गई शिवसेना (यूबीटी) : आरपी सिंह

Update: 2026-06-22 07:55 GMT
नई दिल्ली: भाजपा प्रवक्ता आरपी सिंह ने शिवसेना (यूबीटी) सांसदों के संभावित दलबदल, राम मंदिर दान मामला और केंद्र सरकार के खिलाफ विपक्ष के आरोपों सहित कई राजनीतिक मुद्दों पर टिप्पणी की।
आरपी सिंह ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "उद्धव ठाकरे की शिवसेना असली थी, जो हिंदुत्व के विचार को लेकर आगे बढ़ी। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में शिवसेना हिंदुत्व की राह से भटकी और कांग्रेस की पिछलग्गू पार्टी बन गई। इसके चलते मूल शिवसेना एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में एकत्रित हुई है। आज शिवसेना यूबीटी के 6 सांसद एकनाथ शिंदे के साथ जुड़ेंगे। असली शिवसेना वही है जो हिंदुत्व की विचारधारा को मानती है और जिसके पास सांसद और विधायक हैं।"
राम मंदिर चंदा मामले विपक्ष के आरोप पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा, "तुरंत एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) बनाई गई थी। रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद, जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के पानी के लिए भारत से युद्ध करने वाले बयान पर आरपी सिंह ने कहा, "पानी और आतंकवाद एक साथ नहीं चल सकते हैं। अगर आतंकी भेजते रहेंगे तो भारत से एक बूंद भी पानी नहीं भेजा जाएगा। अगर अगली बार युद्ध हुआ तो पाकिस्तान का नाम दुनिया से मिट जाएगा।"
राजस्थान में मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर असदुद्दीन ओवैसी ने रोक लगाने की मांग की है। इस पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा, "कहीं पर भी मस्जिद नहीं गिराई जा रही है, ओवैसी जानबूझकर अफवाह फैला रहे हैं।
कांग्रेस के सांसद शशि थरूर के जम्मू-कश्मीर के मौजूदा हालातों की तारीफ करने पर उनका पार्टी के अंदर आलोचना शुरू हो गई है। इसको लेकर भाजपा प्रवक्ता ने कहा, "शशि थरूर जो दिखता है, वह बोलते हैं। आज कश्मीर विकसित भारत का हिस्सा बनकर आगे बढ़ रहा है, इसलिए शशि थरूर ने सही कहा है।"
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन ने पश्चिम बंगाल के बाद अब पंजाब में सरकार बनाने वाले बयान पर आरपी सिंह ने कहा, "इस बार पंजाब में हम लोग सरकार बनाने जा रहे हैं। पिछली बार 18.56 फीसदी वोट भाजपा को मिले थे। इस बार 40 फीसदी वोट प्राप्त करने का लक्ष्य है।"
Tags:    

Similar News