रोहित शर्मा अपने युवा खिलाड़ियों को इस तरह देते हैं ट्रेनिंग...वीडियो देख आप भी हो जाएंगे उनके फैन

Update: 2020-09-09 08:54 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। IPL की सभी फ्रेंचाइजियां और उनके खिलाड़ी टूर्नामेंट के लिए जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं। इस दौरान सीनियर खिलाड़ी अपने जूनियर साथी खिलाड़ियों को ऐसी सलाह दे रहे हैं, जो उनके काम आने वाली हैं। ऐसा ही उदाहरण भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने पेश किया है, जिसमें वे अपने एक युवा गेंदबाज को सलाह देते हैं और गेंदबाज अगली ही गेंद से सही गेंदबाजी कराने लगता है।

दरअसल, मुंबई इंडियंस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कप्तान रोहित शर्मा का प्रैक्टिस करते हुए का एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहित शर्मा बल्लेबाजी कर रहे हैं और दिग्विजय देशमुख उनको गेंदबाजी करा रहे हैं। दिग्विजय देशमुख की लगातार तीन-चार गेंद लेग स्टंप पर जाती हैं तो रोहित शर्मा बड़े सादगी वाले अंदाज में इस युवा गेंदबाज को अपने पास बुलाते हैं और उनसे बात करते हैं। देखें वीडियो

https://twitter.com/mipaltan/status/1303357965093666816?ref_src=twsrc^tfw|twcamp^tweetembed|twterm^1303357965093666816|twgr^share_3&ref_url=https://www.jagran.com/cricket/headlines-digvijay-deshmukh-gets-advice-from-skipper-rohit-sharma-and-he-does-well-20727039.html

वीडियो के सब टाइटल्स में भी इस बात को पढ़ा जा सकता है कि रोहित शर्मा दिग्विजय देशमुख से पूछ रहे हैं कि लेग स्टंप के बाहर क्यों गेंदबाजी करा रहे हो, क्या कोई परेशानी है, तो दिग्विजय कहतै हैं कि उन्होंने रनअप चेंज कर लिया है, मैं कुछ नया ट्राई कर रहा हूं। इसके बाद रोहित शर्मा उनको बताते हैं कि तुम रुक-रुककर गेंदबाजी करा रहे हो। सिर्फ गुड लेंथ पर गेंद डालने की कोशिश करो। इसके बाद ये युवा खिलाड़ी ऐसा करता है तो रोहित उसकी तारीफ करते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस को आइपीएल 2020 के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स से 19 सितंबर को भिड़ना है। ये मुकाबला अबू धाबी में खेला जाएगा। ऐसे में मुंबई इंडियंस को अच्छी शुरुआत करने होगी। ऐसा इसलिए भी है, क्योंकि मुंबई इंडियंस मौजूदा चैंपियन है और यूएई में मुंबई इंडियंस ने अभी तक एक भी मुकाबला नहीं जीता है। ऐसे में रोहित शर्मा टीम का रिकॉर्ड सुधारना चाहेंगे।

Similar News

-->