Richest American List: सबसे अमीर अमेरिकियों में ये 7 भारतीय,फिर से पहले स्थान पर 'जेफ बेजोस'...फोर्ब्स ने जारी की सूची

Update: 2020-09-09 10:23 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। फोर्ब्स की सबसे अमीर अमेरिकियों की सूची में सात भारतीय-अमेरिकियों को जगह मिली है। इनमें साइबर सिक्योरिटी फर्म जेडस्केलर के सीईओ जय चौधरी 6.9 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 61वें स्थान पर हैं। वहीं सिम्फनी टेक्नॉलजी ग्रुप के संस्थापक और अध्यक्ष रोमेश वाधवानी 3.4 अरब संपत्ति के साथ 238वें स्थान, ऑनलाइन खुदरा विक्रेता कंपनी वेयफेयर के सहसंस्थापक और सीईओ नीरज शाह 2.8 अरब की संपत्ति के साथ 299वें स्थान, सिलिकन वैली वेंचर कैपिटल फर्म खोसला वेंचर्स के संस्थापक विनोद खोसला 2.4 अरब की संपत्ति के साथ 353वें स्थान, शेरपालो वेंचर्स के मैनेजिंग पार्टनर कवितर्क राम श्रीराम 2.3 अरब की संपत्ति के साथ 359वें स्थान, विमानन क्षेत्र के दिग्गज राकेश गंगवाल 2.3 अरब की संपत्ति से साथ ही 359वें स्थान और वर्कडे के सीईओ और सहसंस्थापक अनिल भुसरी भी 2.3 अरब की संपत्ति के साथ 359वें स्थान पर हैं।

400 लोगों की इस सूची में तीसरे साल भी अमेजन के संस्थापक जेफ बिजोस 179 अरब की संपत्ति के साथ पहले स्थान पर हैं। जबकि दूसरे स्थान पर 111 अरब की संपत्ति के साथ बिल गेट्स को जगह मिली है।

लगातार तीसरे साल पहले स्थान पर जेफ बेजोस अमेरिका के सबसे अमीरों की लिस्ट जारी की गई है। एक बार फ‍िर से लगातार तीसरी बार अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस नंबर 1 के पायदान पर बने हुए हैं। फो‌र्ब्स के अनुसार सर्वाधिक धनी जेफ बेजोस की कुल संपत्ति 179 अरब डालर है। जानकारी दें कि अमेजन के संस्थापक और सीईओ जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर आदमी हैं।

सूची में 7 भारतीय-अमेरिकियों में जे चौधरी को मिली जगह इस सूची में सात भारतीय अमेरिकी लोगों ने भी जगह बनाई है। इनमें साइबर सिक्योरिटी फर्म जेडस्कैलर के सीईओ जे चौधरी, सिंफनी टेक्नोलॉजी ग्रुप के संस्थापक चेयरमैन रोमेश बाधवानी, आनलाइन सामान पहुंचाने वाली कंपनी वेफेयर के सहसंस्थापक और सीईओ नीरज शाह, सिलिकॉन वैली वेंचर कैपिटल फर्म खोसला वेंचर्स के संस्थापक विनोद खोसला, शेरपालो वेंचर्स के पार्टनर कवितार्क राम श्रीराम, एयरलाइन वेटरन राकेश गंगवाल और वर्कडे के सीईओ और सहसंस्थापक अनील भूसरी शामिल हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की संपत्ति घटी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 400 लोगों की सूची में। इस सूची में फेसबुक संस्थापक मार्क जुकरबर्ग 85 अरब डालर की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

https://jantaserishta.com/news/pakistani-citizen-selling-liver-kidney-for-four-lakh-fia-arrested-seven-suspects-from-lahore/

Similar News