'अवैध संबंध' की सजा: लगाई खुद की अदालत और सुनाया 1 लाख जुर्माने का फरमान...भरपाई नहीं करने पर 7 लोगों ने किया गैंगरेप...फिर...

Update: 2020-08-25 07:57 GMT

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में एक आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप के आरोपी चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों ने 'अवैध संबंध' रखने को लेकर अपनी अदालत लगाई और एक लाख का जुर्माना लगाया गया, जिसकी भरपाई नहीं कर पाने की वजह से महिला के साथ इस कुकृत्य को अंजाम दिया गया। वारदात में शामिल 3 अन्य आरोपी अभी फरार हैं।

यह घटना बीरभूम के मोहम्मद बाजार इलाके की है। अदिवासी महिला पर आरोप था कि उसने जनजातीय समूह से बाहर के युवक के साथ 'अवैध संबंध' स्थापित किया। कंगारू अदालत लगाई गई, जहां महिला और उसके मंगेतर पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। 50 हजार का भुगतान करने के बाद युवक को छोड़ दिया गया। वहीं महिला केवल 10 हजार दे पाई, जिसके बाद उसे जबरन जंगल में ले जाकर 7 लोगों ने गैंगरेप किया।

भोलाबंध नाम के गांव में हुई इस घटना को लेकर महिला ने प्रधान सहित 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराया। आरोपी कातिज हंसदा, जलपा हंसदा सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 3 अन्य की तलाश की जा रही है। महिला का मेडिकल टेस्ट कराने के बाद उसका बयान दर्ज कर लिया गया है।

घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गांव में लगी अदालत के दौरान स्थानीय लोगों ने दोनों युवक और महिला की बेरहमी से पिटाई भी की। उन्हें सूरी में स्थानीय अदालत में पेश करने के बाद 7 दिनों की पुलिस कस्टडी में रखा गया है।

https://jantaserishta.com/news/state-congress-president-corona-positive-admitted-to-private-hospital/

Similar News