मॉडल दिव्या खोसला ने सिंपल आउटफिट लुक में किया गणपति बप्पा का घर में स्वागत...फेस्टिव सीजन के लिए है आइडियल...शेयर की तस्वीर

Update: 2020-08-23 12:11 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बॉलीवुड के सितारे गणपति बप्पा को घर लाकर उनकी पूजा अर्चना शुरू कर चुके हैं। ऐसे में मॉडल और प्रोड्यूसर दिव्या खोसला कैसे पीछे रहतीं। टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला ने भी अपने घर में गणपति को स्थापित किया है। जिसकी पूजा की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा भी की है। इन तस्वीरों में दिव्या खोसला का फेस्टिव लुक काफी इंप्रेसिव है। बॉलीवुड के सभी एक्ट्रेस और एक्टर ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। जिसमें शिल्पा शेट्टी से लेकर सोनाली बेंद्रे तक शामिल हैं। कभी गाजे -बाजे के साथ गणेश उत्सव मनाने वाले इन सितारों ने इस बार साधारण तरीके से बप्पा को घर बुलाया। तो चलिए देंखे दिव्या खोसला के घर की तस्वीरें।

दिव्या खोसला ने बप्पा को घर लाने के लिए बिल्कुल सिंपल सा आउटफिट चुना। जिसमें वो हमेशा की तरह एलिगेंट लुक में नजर आईं। वहीं भूषण कुमार बिल्कुल साधारण डेनिम शर्ट और ब्लैक पायजामे में नजर आए।

https://www.instagram.com/p/CEL9HRZgj7Z/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

दिव्या खोसला ने लाल रंग का लहरिया जरी वाला शरारा चुना था। जिसमें वो काफी खिली-खिली नजर आईं। गोटा-पट्टी वर्क वाला ये शरारा डिजाइनर रिद्धि सूरी का डिजाइन किया हुआ था। जिसके साथ दिव्या माथे पर बिंदी और कानों में झुमके पहने नजर आईं। वहीं हाथों में पहने गोल्ड के कंगन लुक को खास बनाने के लिए काफी थे। 

बता दें कि दिव्या खोसला अक्सर अपने इंप्रेसिव लुक से फैन को हैरान कर देती हैं। उनका फैशन सेंस कमाल का है। फिर वो चाहे कैजुअल लुक हो रेड कार्पेट या फिर कोई इवेंट। हर बार दिव्या शानदार नजर आती हैं। 

पिछले दिनों पपराजी के कैमरे कैद हुईं दिव्या ने ब्लॉक प्रिंट की पिंक मिनी स्कर्ट पहनी थी। वहीं व्हाइट टॉप और मैचिंग पिंक शूज के साथ मैचिंग मास्क लगाए उनका लुक खासा इंप्रेसिव दिख रहा था।

https://jantaserishta.com/news/vaccination-is-very-important-to-protect-the-newborn-from-infections-children-stay-away-from-diseases-too/

Similar News