नेपाल में भूस्खलन का कहर अबतक है जारी, तीन लोगो की मौत, 25 से ज्यादा लापता

Update: 2020-09-13 09:15 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | काठमांडू: नेपाल में इन दिनों भूस्खलन के कारण तबाही मची हुई है। सिंधुपाल चौक में जिले में भारी बारिश की वजह से पिछली रात हुए भूस्खलन के बाद के दो दर्जन से ज्यादा लोग लापता हैं। वहीं, कम से कम तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इस प्राकृतिक आपदा के चलते पैदा हुए हालात को देखते हुए नेपाल सेना मौके पर पहुंच चुकी है और राहत और बचावकार्य चलाया जा रहा है।

सिंधुपाल चौक में सबसे ज्यादा बारहबीस ग्रामीण निकाय-7 प्रभावित है। यहां बीती रात भूस्खलन ने भयानक कहर बरपाया है। दूसरी ओर भीरखर्का जिले में 9 घर भूस्खलन के बाद बह गए जबकि 20-25 लोग लापता हैं।

कुल नुकसान का आकलन बाकी
मीडिया रिपोर्ट्स में बारहबीस के चेयरमैन निम फिंजो शेरपा के हवाले से यह जानकारी दी है। अभी तक कुल नुकसान कितना हुआ है इसकी विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। शेरपा ने रिपब्लिका को फोन पर जानकारी दी है कि 9 घरों के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिली है और 20-25 लोगों के लापता होने की आशंका है। 

भूस्खलन मचाता है भारी तबाही
सैनिक मलबे को हटाकर संभावित पीड़ितों को तलाशने और बचाने में जुटे हैं। इलाके में भारी बारिश के कारण राहतकार्य में भी खलल पड़ी है। इस साल करीब 300 लोगों की भूस्खलन से मौत हो चुकी है जबकि 150 से ज्यादा घायल हो चुके हैं और 125 लोगों के लापता होने की आशंका है। देश में जून से लेकर सितंबर के आखिर तक भूस्खलन का कहर जारी रहता है।

https://jantaserishta.com/news/rafael-aircraft-seeking-greece-for-new-turkish-weapon-f-16-s-400-will-be-challenged/

Similar News